मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षाबलों के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है। यहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। ये चारों नक्सली महिलाएं हैं, जिन पर इनाम घोषित थे। इन चारों महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस बात की जानकारी बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने खुद दी है। उन्होंने बताया कि कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को मार गिराया है।
62 लाख की इनामी 4 महिला नक्सली ढेर
बता दें कि इन दिनों नक्सल प्रभावित देश के सभी इलाकों में बड़े लेवल पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के तहत मध्य प्रदेश के बालाघाट में भी सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एंटी-नक्सल ऑपरेशन के तहत कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 4 इनामी महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इन महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम था। एसपी नागेंद्र ने कहा कि मध्य प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 10 जिलों में पारा 40 के पार, न ही राहत के आसार, देखें IMD का ताजा अपडेट
‘मिशन 2026 के लिए प्रतिबद्ध’
एसपी नागेंद्र सिंह ने आगे कहा कि अब उन्होंने अपना ये अभियान तेज कर दिया है। हमारी अपील है कि अगर कोई नक्सली सरेंडर करना चाहता है तो वह सरकार का सहयोग करें। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। नहीं तो यह हमारी आखिरी लड़ाई है और हम ‘मिशन 2026’ के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि ‘मिशन 2026’ के तहत मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा करने का लक्ष्य रखा गया है।
बता दें कि देशभर के सभी नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान अब तक हजारों नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। वहीं सैकड़ों नक्सलियों को मार गिराया गया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines