Balaghat: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में फिर नक्सली अपना फन उठाने लगे हैं, जिससे पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। बालाघाट में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार, विस्फोटक सामग्री समेत अन्य सामान बरामद किया है। नक्सलियों ने पुलिस सर्चिंग पार्टी को निशाना बनाने के लिए डंप छिपा कर रखा था। लेकिन पुलिस ने उनकी साजिश पर पानी फेर दिया है।
दरअसल, पुलिस को नक्सलियों के डंप की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुबह हॉक फोर्स व पुलिस सर्चिंग पर निकली। इस दौरान लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी पितकोना के मलकुआ जंगल से विस्फोटक सामग्री की बरामदगी की गई है। पुलिस की सतर्कता से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।
लगातार चलाया जा रहा है सर्चिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दिनांक 07.11.2022 के सुबह लगभग 06.30 बजे मलकुआ जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकुआ के जंगल से नक्सली साहित्य, डेटोनेटर, दैनिक उपयोग की सामग्री सहित अन्य सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया है।
सामग्री मिलते ही अग्रिम कार्रवाई शुरू
उन्होंने आगे बताया कि इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। जैसे ही टीम को सामान मिला वैसे ही सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षित ढंग से जमीन के अंदर एक नीले रंग के ड्रम को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उक्त सामाग्रियों को हॉक फोर्स टीम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना लॉजी में प्रस्तुत किया।
वहीं इस सम्बंध में मलाजखण्ड दलम व दर्रेकसा दलम के सक्रिय सदस्यों विरुद्ध थाना लॉजी में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने इस केस की पुष्टि की और बताया कि इलाके में लगातार सर्चिंग अभियान जारी है। इस दौरान लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकुआ के जंगल से नक्सली साहित्य, डेटोनेटर, दैनिक उपयोग की सामग्री सहित अन्य सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
10 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
10 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
12 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines