बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पत्नी ने अपने ही सुहाग को उजाड़ दिया। अवैध संबंध के शक में पति की हत्या कर बेटे के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को नहर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बालाघाट जिले के विश्रामपुर का है।
पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि पति के अन्य महिला से अवैध संबंध होने के शक पर पत्नी ने उसकी हत्या कर दी थी और बाद में बेटे के साथ मिलकर शव को साक्ष्य छिपाने के लिए नहर के पास फेंक दिया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि घटना दिनांक 7 दिसंबर की है। विश्रामपुर में रेखलाल लिल्हारे का शव बरामद किया गया था जिसकी किसी अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी थी।
विवेचना के बाद यह तथ्य आया कि मृतक रेखलाल का उसकी पत्नी हरकंता बाई के साथ आए दिन विवाद होता था। जिसमें पत्नी अपने पति पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक करती थी। इसी आधार पर पूछताछ की गई तो पत्नी हरकंता बाई ने अपने पति रेखलाल की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
आरोपी हरकंता बाई ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या को हादसा में बदले के लिए बेटे के साथ मिलकर शव को नहर में फेंक दिया था। इस आधार पर पत्नी हरंकता बाई के साथ उसके बेटे को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines