हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'हाथ जोड़े पैर पकड़े, रोया-गिड़गिड़ाया, पर उन्हें रहम नहीं आया'; मुर्गा बनाया, थप्पड़ मारे, मुंह से खून निकाला

Bajrang Dal Assaulted Betul Man Video Viral: बजरंग दल के नेताओं ने एक शख्स को रास्ते में रोककर पीटा, मुर्गा बनाया और जातिसूचक गालियां निकाली। घटना का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
शख्स को पीटते, मुर्गा बनाते बजरंग दल के नेता (वीडियो स्नैपशॉट)

Bajrang Dal Assaulted Betul Man Video Viral: हाथ जोड़े, पैर पकड़े, रोया-गिड़गिड़ाया, छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन उन लोगों को रहम नहीं आया। वे उसे पीटते रहे। मुर्गा बनने पर मजबूर किया। विरोध करने पर मुंह पर इतने थप्पड़ मारे की खून तक निकलने लगा। कभी सिर में मारते, कभी मुंह पर तो कभी धक्का देकर गिरा देते। इतना ही नहीं बेरहमी से पीटने और बेइज्जत करने का वीडियो बना लिया, जो वायरल हुआ और उसे देखकर पुलिस ने संज्ञान लिया।

 

कांग्रेस के पूर्व विधायक लेकर आए थाने

घटना मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की है। पीड़ित बैतूल की आदिवासी जाति से संबंध रखता है, जो पुलिस के तलाशने पर नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस के पूर्व विधायक निलय डागा उसे लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज कर ली। आरोप बजरंग दल नेता चंचल सिंह राजपूत पर लगे हैं, जो अभी फरार है। पीड़िता का नाम राजू उइके है, जो इस तरह बेइज्जत किए जाने से काफी सदमे में है। चंचल राजपूत और उसके 3 साथियों द्वारा उसे जातिसूचक गालियां भी दी गई थीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जली चमड़ी, पिघले कपड़े, बच्ची की हालत देख दादा चीखे…मां ने केक की तरह बेक कर डाली नवजात बेटी

पीड़ित ने पुलिस को सुनाई आपबीती

पुलिस को दी शिकायत में राजू उइके ने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से लिखा। राजू ने बताया कि वह बैतूल के गांधी वार्ड में रहता है और DJ प्लेयर है। शनिवार रात को वह काम से घर लौट रहा था कि चंचल सिंह और उसके साथियों ने रास्त रोक लिया। वे उसे स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। सुभाष स्कूल के पास सुनसान एरिया में उन्होंने मोबाइल छीन लिया और गालियां निकालने लगे। मारपीट करते हुए उन्होंने मुर्गा बनाकर उसका वीडियो बना लिया। उन्होंने खूब मारा पीटा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Cadbury की चॉकलेट में रेंगता मिला कीड़ा, वीडियो हुआ वायरल तो कंपनी को देना पड़ा जवाब

सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2 मिनट 42 सेकेंड का वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में मध्य प्रदेश के आदिवासियों का उत्थान और सम्मान करने की बात कहते हैं, रात में बजरंग दल के मेंबर्स एक आदिवासी के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी तो चले गए, लेकिन लोग अपनी आंखों से देखें भाजपा के आदिवासी सम्मान-उत्थान का सच। अरे, इतना अत्याचार भी मत करो कि न्याय से विश्वास उठ जाए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Poonam Pandey के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि की शिकायत, गिरफ्तारी की तलवार लटकी!

ट्वीट में पुलिस को टैग किया गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जीतू पटवारी ने ट्वीट में मध्य प्रदेश पुलिस को टैग किया था, जिस पर एक्शन लेते हुए बैतूल के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ चौधरी ने IPC की धारा 365, 323, 294, 506 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola