अमित पवार/बैतूल
मध्य प्रदेश के बैतूल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला एक व्यक्ति की चप्पल से पिटाई कर रही है। उस व्यक्ति पर आरोप है कि वह ट्रेन में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसे समझाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन जब वह नहीं माना, तो एक महिला ने प्लेटफॉर्म पर उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी।
यह मामला बैतूल जिले के मुलताई रेलवे स्टेशन का है। यहां देर रात एक व्यक्ति शराब के नशे में एक महिला के साथ ट्रेन में बैठने को लेकर छेड़छाड़ कर रहा था। महिला ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और लगातार छेड़छाड़ करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने चप्पल से उसकी पिटाई कर दी।
महिला ने चप्पल से की पिटाई
वहां मौजूद लोगों ने महिला का साथ दिया, जिससे महिला ने और भी हिम्मत दिखाई और चप्पल से उसकी जमकर धुनाई कर दी। महिला ने बताया कि वह व्यक्ति लगातार छेड़छाड़ कर रहा था और मना करने पर भी नहीं मान रहा था। जब लोगों को यह बात पता चली, तो सभी ने महिला का समर्थन किया। फिर क्या था, महिला ने चप्पल निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
दरअसल, मुलताई रेलवे स्टेशन पर बीती रात नागपुर से आमला जाने वाली मेमो ट्रेन में एक शराबी युवक महिला यात्री से छेड़छाड़ कर रहा था। वह युवक बार-बार महिला को परेशान कर रहा था। बार-बार मना करने पर भी जब वह नहीं माना, तो महिला ने रेलवे स्टेशन पर ही चप्पल से उसकी जमकर पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें : सिर्फ साड़ी पहन वीडियो बनाने वाली दिवा फ्लॉलेस कौन? जिसे देख रहे 6 मिलियन लोग
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला लगातार चप्पल से मार रही है और कह रही है, “मेरी ट्रेन छूट जाती इसके चक्कर में! घर में मां-बहन नहीं हैं क्या?” वहीं शराबी इतना नशे में था कि उठकर वहां से भाग भी नहीं पा रहा था। वह खुद को बचाने की असफल कोशिश करता रहा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines