7 श्रद्धालुओं की मौत, खून से सनी लाशें; ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, बागेश्वर धाम जा रहे थे दर्शन करने

Bageshwar Dham Pilgrims Accident: ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी और उसमें सवार 7 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। हादसा मध्य प्रदेश में हुआ है और ऑटो सवार लोग दर्शन करने बागेश्वर धाम जा रहे थे।

MP Chhattarpur Accident

MP Chhattarpur Accident

विज्ञापन

Madhya Pradesh Chhatarpur Road Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर में आज भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। उनकी खून से सनी लाशें देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गई और वह उछलकर पलटियां खाते हुए बीच सड़क जाकर पलट गया।

हादसा झांसी खजुराहो हाईवे पर हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। ऑटो सवार लोग बागेश्वार धाम में बाबा के दर्शन करने के लिए निकले थे कि हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। टक्कर लगने से ऑटो बुरी तरह पिचक गया। वहीं ट्रक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे की खबर पुलिस को राहगीरों ने दी।

विज्ञापन

ओवरलोडिंग और तेज स्पीड हादसे का कारण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑटो नंबर UP95 AT2421 की टक्कर कदारी गांव के पास ट्रक नंबर PB13BB 6479 से टकरा गया। हादस में मारे गए लोगों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हादसास्थल पर मंजर खौफनाक था।

लोगों की खून से सनी लाशें ऑटो में फंसी थी। हादसे का कारण ओवरलोडिंग और ओवर स्पीड बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे, इसलिए टक्कर लगते ही सभी सड़क पर गिरे और सिर फूटने पर ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो को काटकार शव निकलवाए।

विज्ञापन

बागेश्वर धाम जा रहे थे ऑटो सवार श्रद्धालु

बता दें कि ट्रक से टक्कर लगने से हादसे का शिकार हुई टैक्सी छतरपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और बागेश्वर धाम जा रही थी। लोगों ने मौके पर जुटकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से छतरपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी और शवों को ऑटो काटकर निकाला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ