Woman Cut Her Hand Vein For Meet Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों 7 दिनों के कथावाचन कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं। मंगलवार को बागेश्वर धाम सरकार के कथावाचन कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा बढ़ गया, जब कथा सुनने आई एक महिला ने बीच में अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद आनन-फानन में महिला को पंडाल में खड़ी एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला कथा के बीच में सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी।
महिला ने काटी हाथ की नस
इंदौर के हीरा नगर के कनकेश्वरी धाम में बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा चल रही थी। जनाकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को कथा सुनने आई एक महिला रात करीब 8 बजे कथा खत्म होने के बाद सेवादारों से बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद करने लगी। महिला बार-बार कह रही थी कि उसे बागेश्वर धाम सरकार से मिलना है, लेकिन यहां सेवादारों और बाकी लोगों ने उसे मिलने से रोक दिया। जिद पूरी न होने पर महिला ने पंडाल में भी अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। घटना के बाद तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेंस से महिला को तत्काल एमवाय भेजा गया।
यह भी पढ़ें: ‘धरती से डायनासोर की तरह गायब हो जाएगी कांग्रेस’ खंडवा में गरजे रक्षा मंत्री, दिया बड़ा बयान
महिला ने खोया आपा
जानकारी के मुताबिक, इस महिला का नाम सीमा है। घटना के वक्त पंडाल में मौजूद लोगों ने बताया कि महिला को बागेश्वर महाराज से न मिलने पर काफी गुस्सा आ रहा था। ऐसे में बार-बार रोके जाने पर उसने अपना आपा खो दिया और सेवादारों के सामने अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद पंडाल में मौजूद लोगों ने ही महिला को कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines