Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यही कृत्य कोई हिंदू करता तो अभी तक देश में दंगे हो जाते। उन्होंने कहा कि हिंदू एकजुटता नहीं होने से सनातन धर्म खतरे में है।
भिंड-चंबल अंचल के दंदरौआ में स्थित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं में एकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी हिंदू ने इस वारदात को अंजाम दिया होता तो अभी तक तो देश में दंगों की स्थिति आ जाती, सरकारें बदल जाती।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू जागरूक नहीं है। दूसरे धर्म के लोग खुद को लगातार मजबूत कर रहे हैं। कुछ लोग सनातन संस्कृति, भारत की बेटियों और हमारे भारत की अस्मिता से लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। बेटियों को षड़यंत्र कर फंसा रहे हैं। सनातन धर्म को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
क्या है श्रद्धा मर्डर केस
बता दें कि श्रद्धा वॉकर केस में आफताब पूनावाला को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर की 18 मई को गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए थे।
आफताब ने 10 घंटे में उसके शरीर के लगभग 35 टुकड़े किए थे। इसके बाद उन टुकड़ों को उसने फ्रिज में रखा था। दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक टीम को गुरुवार को आफताब के फ्लैट में खून के निशान मिले हैं। उन्हें संदेह है कि खून के धब्बे तब के हैं जब आफताब ने श्रद्धा की हत्या की और उसके शरीर के टुकड़े किए।
इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को श्रद्धा वाकर हत्या मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस हिरासत अगले पांच दिनों के लिए बढ़ा दी। कोर्ट ने आरोपी के नार्को टेस्ट की अर्जी भी मंजूर कर ली है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
11 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
11 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
11 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines