Bageshwar Dham: चुनावी साल में नेता सबसे ज्यादा भागवत का कथा का सहारा ले रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस भी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलती नजर आ रही है। कांग्रेस के कई नेता अब तक भागवत कथा का आयोजन करवा चुके हैं। जबकि अब कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में भी भव्य भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन करवा रहे हैं।
5 अगस्त से शुरू होगा आयोजन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन पांच अगस्त से शुरू होगा। चार दिन तक होने वाले इस आयोजन में 2.50 लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में कमलनाथ समेत प्रदेश के कई बड़े कांग्रेसी नेताओं को भी न्यौता दिया गया है। कमलनाथ भी इस आयोजन में शामिल होंगे।
दिव्य दरबार भी लगाएंगे धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए तीन अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि चार से सात अगस्त तक कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे। इस दौरान पंडाल में ही सभी व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। जहां कथा में आने वाले लोगों के खाने रुकने की व्यवस्थाएं की जाएगी।
कमलनाथ ने की थी धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात
बता दें कि कमलनाथ ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में जाकर मुलाकात की थी। जिसके बाद अब कथा का आयोजन किया जा रहा है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन छिंदवाड़ा में होना अहम माना जा रहा है। चुनावी साल में इसे कांग्रेस के साफ्ट हिंदुत्व से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
ये भी देखें: Chhattisgarh: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का आज दूसरा दिन, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी ठप
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines