विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले के संबंध में मध्य प्रदेश छतरपुर के बमीठा थाना में FIR दर्ज कराई गई है। बता दें कि बागेश्वर धाम छतरपुर के बमीठा थाने के अंतर्गत गढ़ा गांव में स्थित है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग ने दर्ज FIR दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि लोकेश गर्ग को फोन करके धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है।
FIR देखने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के मुताबिक, लोकेश गर्ग ने अमर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि लोकेश गर्ग के नंबर पर मोबाइल नंबर 8976341715 नंबर से धमकी भरा फोन आया। जिस नंबर से धमकी भरा फोन आया है, वह अमर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।
लोकेश गर्ग की ओर से शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 506, 507 के तहत मामला दर्ज किया है। लोकेश गर्ग ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी 2023 को रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर धमकी भरा फोन आया।
और पढ़िए –MP Politics: दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले CM शिवराज, ‘कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है’
छतरपुर के एसपी का क्या है कहना?
मामले में छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि FIR दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया लगता है कि फोन करने वाला किसी समस्या का समाधान चाहता था इसलिए, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बात करने को बोल रहा था। बात ना होने के चलते परेशान होकर इस तरह से फोन पर बातें कही।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines