MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद कुछ लोग जहां उनका विरोध कर रहे हैं तो बड़ी संख्या में लोग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में भी खड़े हो गए हैं। वहीं अब मध्य प्रदेश के संत और पुजारियों ने भी उनका समर्थन कर दिया है।
समर्थन में पास किया प्रस्ताव
मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ और संस्कृति बचाओ मंच ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में प्रस्ताव पास किया है, जिसमें चेतावनी दी गई हैं कि अगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ किसी तरह का और दुष्प्रचार किया गया या फिर उनके खिलाफ आंदोलन होगा तो संत पुजारी संघ और संस्कृति बचाओ मंच भी उनके समर्थन में आंदोलन करेगा। मध्य प्रदेश पुजारी संघ की बैठक में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में यह प्रस्ताव पास किया गया है।
संगठन से जुड़े हैं 50 हजार से ज्यादा ब्राह्मण
बता दें कि मध्य प्रदेश संत पुजारी महासंघ में प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा कर्मकांडी ब्राह्मण जुड़े हैं, ऐसे में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में जो प्रस्ताव पास किया गया है, उसमें लिखा गया है कि अगर किसी भी तरह से पंडित धीरेंद्र शास्त्री को फंसाया जाता है या फिर उनके ऊपर आरोप लगाते हैं, यानि उनकी प्रतिष्ठा पर अंकुश लगाने का प्रयास करते हैं तो मध्य प्रदेश के 50 हजार संत पुजारी उनके समर्थन पर सड़कों पर उतर जाएंगे। यह प्रस्ताव संगठन ने पास कर दिया है।
विजयवर्गीय ने भी किया समर्थन
वहीं मध्य प्रदेश पुजारी संघ के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है, विजयवर्गीय से जब उनको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘सब उन पर बोलते हैं, लेकिन कोई जावरा की दरगाह पर क्यों नहीं बोलता है? वहां भी बहुत सारे लोग लोटते-फिरते हैं। मैंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संन्यासी बाबा का इंटरव्यू देखा और सुना है, उन्होंने कहा है कि मेरा चमत्कार नहीं है, मेरे इष्ट का चमत्कार है।’ बता दें कि विजयवर्गीय के अलावा अन्य कई नेता भी उनके समर्थन में बयान दे चुके हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines