Bageshwar Dham: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने विधानसभा चुनाव से पहले नेता भागवत कथाओं का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार भागवत कथा का आयोजन करवा रहे हैं। शनिवार से छिंदवाड़ा के सिमरिया में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा शुरू हो गई है।
कमलनाथ ने किया धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत
दरअसल, कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से लोकसभा सांसद कमलनाथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन करवा रहे हैं। जहां वह दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा पहुंचे, यहां कमलनाथ और नकुलनाथ ने उनका स्वागत किया। कमलनाथ ने धीरेंद्र शास्त्री की आरती उतारी। बता दें कि अब तक शिवराज सरकार के मंत्रियों और बीजेपी विधायकों के बाद पहली बार कमलनाथ अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में बागेश्वर बाबा की कथा करा रहे हैं। कथा 3 दिन तक चलेगी। जिससे यह आयोजन प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कमलनाथ बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के 3 दिवसीय कथा वाचन में हिस्सा लेंगे। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का है यह प्रोग्राम सांसद नकुल नाथ द्वारा सिमरिया हनुमान मंदिर के समीप आयोजित किया गया है, जिसे कमलनाथ ने ही बनाया था, जिसमें 15 एकड़ के क्षेत्र में विशाल पंडाल लगाया गया है जहां कल दिनांक 5 तारीख से 7 तारीख तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कथा वाचन होगा इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है।
हिंदुत्व कार्ड से जोड़कर देखी जा रही कथा
दरअसल, छिंदवाड़ा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को कांग्रेस के हिंदुत्व कार्ड से जोड़कर देखा जा रहा है। यह आयोजन इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस इस बार चुनाव में पूरा जोर लगाती नजर आ रही है। कमलनाथ से पहले कांग्रेस के कई विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में भागवत कथाओं का आयोजन करवा चुके हैं। जबकि अब कमलनाथ खुद भी बड़ा आयोजन करवा रहे हैं।
ये भी देखें: Chhindwara में Baba Bageshwar का दिव्य कथा,पूर्व सीएम Kamalnath का परिवार इस कथा का आयोजक है
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines