Bageshwar Dham: विपिन श्रीवास्तव। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर देशभर में बहस जारी है। वहीं अब इस मामले में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गुरू और तुलसी पीठाधीश्वर श्रीराम भद्राचार्य भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को मिली धमकी के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की बात कही है।
और पढ़िए –Upendra Kushwaha बोले – नीतीश कुमार को कमजोर किया जा रहा, राजद के साथ हुई डील
उनकी लोकप्रियता पचा नहीं पा रहे
श्रीराम भद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि ‘लोग धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं, धीरेंद्र शास्त्री अपने गुरुजनों और अपने पूर्वजों के आशीर्वाद का प्रसाद बांट रहे हैं, धीरेंद्र जो कर रहे हैं ये चमत्कार नहीं नमस्कार , धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल करने वाले हिंदू, लेकिन जयचंद्र हैं, धीरेंद्र शास्त्री को धमकी मिल रही है इसलिए उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए’
राम कथा ही राष्ट्र कथा
श्रीराम भद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि ‘धीरेंद्र अच्छे व्यक्ति है, उन्होंने मुझसे ही दीक्षा ली है। धीरेन्द्र के चमत्कार, ट्रिक हैं या सिद्धि में नहीं जानता, लेकिन वो जो भी वो अंधविश्वास नहीं है। वहीं रामकथा को लेकर उन्होंने कहा कि राम कथा ही राष्ट्र कथा है। मैं राम कथा को राष्ट्र कथा से अलग नहीं मानता। जो श्री राम को राष्ट्र से अलग मानते हैं वो मेरी कथा में न आएं।’
और पढ़िए –Ram Rahim: जेल से पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने तलवार से काटा केक, फिर कही ये बात, देखें Video
दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
वहीं दिग्विजय सिंह के पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान पर श्रीराम भद्राचार्य महाराज ने कहा कि ‘दिग्विजय सिंह की बुद्धि खराब हो गई है। वो कौन होते हैं सबूत मांगने वाले?, हम सबूत दे चुके हैं सेना सबूत दे चुकी है सेना पर इस तरह के सवाल करना गद्दारी है। राजीव गांधी अच्छे व्यक्ति थे पर राहुल गांधी तो हैं ही पप्पू, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।’
इसके अलावा राजधानी भोपाल का नाम बदलने पर भी उन्होंने अपनी राय दी। श्रीराम भद्राचार्य ने कहा कि ‘भोपाल का नाम फिर से भोजपाल होना चाहिए, जब होशंगाबाद का नर्मदापुरम किया जा सकता है, तो भोपाल को भोजपाल क्यों नहीं किया जा सकता?, भोजपाल का नाम भोपाल आक्रांताओं ने किया है।’
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
4 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
7 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
10 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
11 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
11 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
13 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines