अनमोल मिश्रा/सतना
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार ने एक मानवीय पहल करते हुए प्रदेश की विभिन्न जेलों से 13 कैदियों को रिहा किया है। यह रिहाई 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर की गई, जिसे सुधार और पुनर्वास की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
रिहाई पाए कैदियों में छतरपुर के 6, सतना के 2, पन्ना के 2, तथा मैहर, छिंदवाड़ा और आगर मालवा से एक-एक कैदी शामिल हैं। ये सभी बंदी लंबे समय से अपनी सजा काट रहे थे और उनके अच्छे आचरण के आधार पर उनकी रिहाई की अनुशंसा की गई थी। रिहाई से पूर्व सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। साथ ही, इन कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए परामर्श और सहायता भी प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें : पड़ोसी को खीर खिलाकर मां-बेटे ने उड़ा दिए 24 लाख के गहने, दोनों को उठा ले गई पुलिस
खास बात यह रही कि रिहा हुए कैदियों में से तीन ऐसे थे, जो जेल से “लखपति” बनकर निकले। इन बंदियों ने जेल में रहते हुए अपने हुनर, मेहनत और बचत के जरिए एक लाख रुपये से अधिक की राशि जुटाई। उनकी यह उपलब्धि अन्य कैदियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
यह भी पढ़ें : सूटकेस में गर्लफ्रेंड…बॉयज हॉस्टल में एक चीख, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी का केस
यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह कैदियों को रिहा किया गया हो। इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सतना केंद्रीय जेल से भी कई कैदियों को रिहा किया गया था। उस समय सरकार और जेल मुख्यालय के आदेश के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे 13 बंदियों को रिहाई मिली थी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines