नई दिल्ली/भोपाल: मध्य प्रदेश में मामा की सेना को टक्कर देने के लिए कॉन्ग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसी के साथ पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। कॉन्ग्रेस की आज घोषित 88 उम्मीदवारों की लिस्ट में भोपाल की उत्तर विधानसभा से वर्तमान विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को टिकट दिया गया है, दक्षिण पश्चिम विधानसभा से पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पीसी शर्मा को दोबारा उम्मीदवारी दी गई है। हुजूर विधानसभा से नरेश ज्ञानचंदानी और गोविंदपुरा विधानसभा से रविंद्र साहू को टिकट मिला है।
- अगस्त में भाजपा छोड़कर आए नरोत्तम मिश्रा के धुर विरोधी अवधेश को बनाया था कॉन्ग्रेस ने उम्मीदवार, विरोध के चलते बदला नाम-अब राजेंद्र भारती लड़ेंगे चुनाव
इस लिस्ट में दतिया सीट पर काॅन्ग्रेस हाईकमान ने अवधेश नायक का टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को दे दिया है। पिछोर से शैलेंद्र सिंह का टिकट बदलकर अरविंद सिंह लोधी को दिया है, वहीं गोटेगांव से नर्मदा प्रसाद प्रजापति का टिकट काटा गया था उनको वापस टिकट दिया गया। इस मामले में बड़ी बात यह भी उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए अभय मिश्रा को कॉन्ग्रेस ने सिमरिया से उम्मीदार बनाया है। पूरी लिस्ट नीचे पढ़ें…
दूसरी लिस्ट में दतिया सीट पर हुआ बड़ा उलटफेर
कॉन्ग्रेस उम्मीदवारों की आज घोषित सूची में एक और बड़ी बात यह भी देखने को मिली कि पार्टी ने दतिया विधानसभा सीट पर ऐन वक्त पर अपना कैंडीडेट बदल दिया। इससे पहले पिछली लिस्ट में इस सीट के लिए अवधेश नायक का नाम घोषित हुआ था। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतारा है। जहां तक नरोत्तम के मुकाबले अवधेश को लड़ाने के फैसले की बात थी, दो एक-दूसरे के विरोधी माने जाते हैं। नरोत्तम मिश्रा ने 1990, 1993, 1998 और 2003 में ग्वालियर के डबरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। 2008 में जब डबरा सीट आरक्षित कर दी गई तो मिश्रा दतिया पहुंच गए। यहीं से नरोत्तम मिश्रा और अवेधश एक-दूसरे के विरोधी हो गए, क्योंकि 2003 में भाजपा ने दतिया से अवधेश को चुनाव लड़ाया था और नरोत्तम को चांस देने के बाद उनकी सीट छिन गई। अब जबकि अगस्त में ही अवधेश ने भाजपा छोड़कर कॉन्ग्रेस ज्वाइन कर ली तो कॉन्ग्रेस ने इसी विरोधाभास का फायदा उठाना चाहा, इसके बाद नरोत्तम मिश्रा के प्रतिद्वंद्वी कॉन्ग्रेस नेता राजेंद्र भारती के समर्थक भड़क गए। उनके विरोध को देखते हुए अब पार्टी ने अवधेश की बजाय राजेंद्र भारती को उम्मीदवारी दे दी।
दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ रविंद्र सिंह तोमर को दिया कॉन्ग्रेस ने चांस
दिमनी विधानसभा सीट पर एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी ने हार का बदला लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया है, वहीं उनकी टक्कर में अब कॉन्ग्रेस ने रविंद्र सिंह तोमर को टिकट दिया है। इसके अलावा अपनी दूसरी लिस्ट में पार्टी ने उन तीन लोगों पर दांव खेला है, जिनके नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने पहले ही सार्वजनिक कर दिए थे। इनमें नकुलनाथ ने अमरवाड़ा से कमलेश शाह, परासिया से सोहन वाल्मीकि और पांढुर्णा से निलेश उइके के नाम की घोषणा की थी। अब यही तीन इन तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
<
>
कॉन्ग्रेस की दूसरी लिस्ट के बाद बगावत का संकट हुआ खड़ा, देखें VIDEO
https://youtu.be/9a6vkV77rw8?t=3
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
19 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines