मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आइसक्रीम खाने से अचानक 40 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के परिवार वालों ने आनन-फानन में अपने बच्चों को आष्टा, जावर, डोडी समेत अलग-अलग सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और बच्चों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने आइसक्रीम वाले को गिरफ्तार किया है।
आइसक्रीम खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले की जावर तहसील के गांव भाऊखेडा में एक मुंडन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, जिसमें बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान बच्चों ने एक आइसक्रीम वाले से मटका कुल्फी खाई, जिसके आधे घंटे बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू होने लगी। बच्चों की तबीयत बिगड़ने से परिजन घबरा गए, उन्होंने तुरंत आनन-फानन में अपने बच्चों को आष्टा, जावर, डोडी सहित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया। कुछ बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में भर्ती हुए बच्चे
आष्टा सिविल अस्पताल के डॉक्टर संतोष करंजय ने भर्ती हुए 7 बच्चों का प्राथमिक उपचार किया और फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं जावर सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर अमित माथुर ने बताया कि भर्ती हुए 4 बच्चों में एक की हालत नाजुक थी, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बाकी के 3 बच्चों की हालत ठीक है।
यह भी पढ़ें: MP Government Pension Rules: मध्य प्रदेश में पेंशन के नियम बदलेगी सरकार, अब इन परिवारों को भी मिलेगी पेंशन
आइसक्रीम वाला गिरफ्तार
फिलहाल, स्थानीय प्रशासन इस मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है और मौके पर तहसीलदार पंकज पवैया भी सिविल अस्पताल पहुंचकर बच्चों के इलाज को लेकर डॉक्टरों को उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। इस मामले में स्थानीय विधायक गोपाल इंजिनियर ने भी पुलिस से बच्चों को दूषित आइसक्रीम खिलाने वाले पर कार्रवाई की बात कही है। बीती रात पुलिस ने लंबी तलाश के बाद आज सुबह आइसक्रीम विक्रेता अफजल उर्फ कल्लू को हिरासत में ले लिया है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
15 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
20 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
22 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines