---विज्ञापन---

MP Weather News : एमपी में सियासी गर्मी बढ़ने के साथ 14 अक्टूबर से मौसम होगा ठंडा, बारिश देगी दस्तक

MP Weather News : पश्चिमी विक्षोभ के 14 अक्टूबर को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। प्रदेश में भी ठंड का एहसास होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

MP Weather News :मध्‍य प्रदेश में 17 नंवबर को मतदान होना है। वोटिंग की तारीख जैसे- जैसे पास आ रही है प्रदेश में सियासी गर्मी बढ़ने लगी है, लेकिन 14 अक्टूबर से राज्य में ठंड के दस्तक देने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि रिमझिम बारिश के साथ मौसम करवट ले सकता है। इस बार प्रदेश में औसत से आधा इंच कम बारिश हुई है। इसके चलते कई जिलों में बारिश का कोटा औसत भी पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में रवि की फसल बोवनी का सीजन आ गया है। प्रदेश से कई जिलों में पानी की कमी के चलते यह फसल प्रभावित हो सकती है।

इस साल प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दमोह में 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नरसिंहपुर में 35, रीवा में 35.5, सागर में 35.6, सतना में 36.3, सीधी में 35.4, जबलपुर में 34.5, भोपाल में 35.5, ग्वालियर में 36.01, इंदौर में 32.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य में पचमढ़ी के अलावा प्रदेश के सभी स्थानों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना रहा। एक और जहां अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज हो रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी चढ़ते हुए दिखाई दे रहा है।

---विज्ञापन---

कहां हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने अनुसार आने वाले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश को प्रभावित कर सकता है। उत्तरी भारत में होने वाले मौसम के बदलाव के कारण वहां से कुछ नमी मध्य प्रदेश में आएगी। इससे कुछ स्थानों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश की न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट भी आ सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के 14 अक्टूबर को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। इसका कुछ प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है प्रदेश में भी ठंड का एहसास होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : PM मोदी के मंत्री के काफिले की कार ने बाइक को टक्कर मारी, पति-पत्नी समेत 4 घायल

First published on: Oct 29, 2023 10:53 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola