सेना प्रमुख ने रामभद्राचार्य से ली राम मंत्र की दीक्षा, दक्षिणा में जगद्गुरु ने मांग लिया POK

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी चित्रकूट स्थित रामभद्राचार्य के आश्रम पहुंचे और उनसे दीक्षा ली। इस दौरान जगद्गुरु ने उनसे दक्षिणा में पीओके मांग लिया। जगद्गुरु ने कहा कि सेना प्रमुख का सम्मान कर उन्हें गौरव की अनुभूति हुई।

Army Chief Upendra Dwivedi and Rambhadracharya

Army Chief Upendra Dwivedi and Rambhadracharya

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी इन दिनों चर्चा में है। उसकी वजह सेना के द्वारा चलाया गया ऑपेशन सिंदूर है। पीएम मोदी ने भी तीनों सेना प्रमुखों की जोरदार तारीफ की है। इस बीच सेना प्रमुख मध्यप्रदेश के चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ आश्रम पहुंचे और जगद्गुरु रामभद्राचार्य से राममंत्र की दीक्षा ली। रामभद्राचार्य ने इस दौरान उनसे दक्षिणा में पीओके मांग लिया।

विज्ञापन

जगद्गुरु ने बताया कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुझसे राम मंत्र की दीक्षा ली। मैंने उनको उसी राम मंत्र की दीक्षा दी, जो मां सीता ने भगवान हनुमान को दी थी। जिसके बाद उन्होंने लंका विजय की थी। मैंने उनसे दक्षिणा में पीओके मांगा है। तुलसी पीठ आवास में जगदगुरु ने कहा कि सेना प्रमुख का सम्मान कर उन्हें गौरव की अनुभूति हुई।

विज्ञापन

जानें जगद्गुरू ने कौनसा मंत्र दिया?

रामभद्राचार्य ने बताया कि पाकिस्तान अगर आगे कोई आतंकी वारदात को अंजाम देता है तो वह नेस्तनाबूद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि थल सेनाध्यक्ष ने उनसे उसी मंत्र की दीक्षा ली, जो मंत्र सीताजी ने हनुमानजी को लंका विजय के लिए दिया था। बता दें कि सेना प्रमुख का यह दौरा सामाजिक सरोकार से भी जुड़ा रहा। उन्होंने नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण किया और सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

सेना प्रमुख ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

वहीं सेना प्रमुख ने भी रामभद्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भारत की आध्यात्मिक और सामाजिक शक्ति का प्रतीक बताया। बता दें कि सेना प्रमुख के आगमन से पहले शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ