मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी को आखिरकार पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे नेपाल बॉर्डर के पास यूपी के लखीमपुर से बरामद किया गया है। भोपाल GRP SP ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अर्चना को बरामद कर लिया गया है और उसे हमारी टीम मध्य प्रदेश लेकर आ रही है। सवाल यह है कि आखिर अर्चना लखीमपुर खीरी पहुंची कैसे? 13 दिन तक वह कहां रही और पुलिस उस तक कैसे पहुंची?
आज भोपाल GRP SP इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं और जानकारी दे सकते हैं कि आखिरकार अर्चना ट्रेन से कैसे लापता हुई थी? वह अपना सामान ट्रेन में छोड़कर कहां और कैसे गई? साथ ही इस दौरान वह किसके साथ रही और वह लखीमपुर खीरी कैसे पहुंची?
अर्चना तक कैसे पहुंची पुलिस?
पुलिस का कहना है कि मामला सामने आने के बाद वह लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। आसपास के जंगलों में छानबीन की जा रही थी। इसके साथ ही पुलिस सर्विलांस और साइबर टीम की भी मदद ले रही थी। इसी दौरान पुलिस को अर्चना की लोकेशन से जुड़ी एक जानकारी मिली। जब पुलिस ने छानबीन की तो उसकी लोकेशन मिल गई और पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया।
फोन पर अर्चना ने की मां से बात
वहीं परिजनों का कहना है कि अर्चना तिवारी ने अपने परिवार को फोन किया और अपनी मां से बातचीत की। इसके बाद परिवार ने बताया कि उनकी बेटी ने यह नहीं बताया कि वह कहां है, लेकिन यह कहा कि वह जहां भी है, सुरक्षित है। इसी दौरान पुलिस को भी उसकी लोकेशन मिल गई थी और एक टीम रवाना हो गई थी।
यह भी पढ़ें : 13 दिन से मिसिंग चल रही अर्चना तिवारी मिली, पुलिस ने नेपाल बार्डर से इस हालत में किया बरामद
कैसे और कब लापता हुई थी अर्चना?
अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी। रक्षाबंधन पर वह अपने घर कटनी लौटने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में ही लापता हो गई थी। जांच के दौरान उसकी आखिरी लोकेशन भोपाल रेलवे स्टेशन के आसपास मिली थी। GRP की पड़ताल में पता चला कि अर्चना का ट्रेन टिकट ग्वालियर के एक पुलिसकर्मी ने बुक किया था। भंवरपुरा थाने में तैनात सिपाही राम तोमर ने ट्रेन टिकट खरीदा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। ट्रेन से अर्चना तिवारी का बैग बरामद किया गया था। वह चलती ट्रेन से किसी नदी या जंगल में गिर तो नहीं गई, इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही थी।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
3 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines