अनूपपुर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाने बावजूद मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों ने इसका तोड़ खोज लिया है। अब ऑनलाइन तस्करी शुरू की गई है। आपके यह जानकर होश उड़ जाएंगे कि उत्तरप्रदेश के लखनऊ से ऑनलाइन नशे के रूप में उपयोग की जाने वाली 400 ऑनरेक्स कफ सिरप अनूपपुर के राजनगर मंगायी गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है। हालांकि, डिलीवरी होने के पहले ही कोतमा पुलिस को भनक लग गई और जब्त कर कार्रवाई की है।
ये है जब्त कफ सिरप से भरी पेटियों की कीमत
उत्तरप्रदेश के लखनऊ से चलकर इंदौर वाया शहड़ोल होते हुए अनूपपुर के राजनगर डिलीवरी होने जा रही डेल्ही वेरी कंपनी की ऑनलाइन ट्रांसपोर्टिंग की डाक वाहन को कोतमा पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया। डाक पार्सल वाहन क्रमांक MP65GA2331 से 4 पेटी में 400 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की, जिसकी कीमत 60 हजार बताई गई। वहीं इस ऑनलाइन नशे वाली सामग्री मंगाने वाला फरार है, जिसकी कोतमा पुलिस तलाश कर रही है।
बिहार रहकर अनूपपुर से आरोपी कर रहा नशे का धंधा
खास बात यह है कि ऑनलाइन नशे की सामग्री मांगने वाला शातिर बिहार में रहकर अनूपपुर से नशे का कारोबार कर रहा, जो कि ऑनलाइन सामग्री मांगवाकर किसी अन्य व्यक्ति से इसकी डिलीवरी करने के फिराक में था, जिसे डिलीवरी होने के पहले ही कोतमा पुलिस ने पकड़ लिया है।
पुलिस ने धारा 8B, 21,22 एनडीपीएस एक्ट और 5/13 मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रारंभिक रूप से जिस व्यक्ति के पास अवैध कोरेक्स की डिलीवरी की जा रही थी, उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उसे आरोपी बनाया गया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
7 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
8 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
8 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines