हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंदौर के सरकारी लॉ कॉलेज में पढ़ाया जा रहा है हिंदू विरोधी जिहादी पाठ! ABVP का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
indore law college

विपिन श्रीवास्तव, इंदौर: इंदौर का गवर्नमेंट लॉ कॉलेज विवादों में है। शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय में कुछ शिक्षकों पर एबीवीपी और छात्र छात्राओं ने हंगामा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में कहा गया है कि छात्राओं को कॉलेज टाइम के बाद बाहर चलने और पब रेस्टोरेंट में आने के लिए कहा जाता है। इतना ही नहीं कॉलेज के प्रोफेसर हिंदू छात्राओं को लव जिहाद के लिए उकसाते हैं साथ ही मुस्लिम छात्रों से कमिटमेंट करने के लिए कहते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज की गेस्ट फैकल्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोप है कि गेस्ट फैकल्टी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं पर मुस्लिम छात्रों के साथ पब रेस्टोरेंट में जाने के लिए दबाव बनाते हैं। ऐसा ना करने वाले छात्रों के नंबर काट दिए जाते हैं या फिर उन्हें फेल कर दिया जाता है। पूरे मामले में एबीवीपी FIR कराने की बात कर रहा है।

6 अध्यापकों पर जांच के आदेश

तमाम विरोध के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने 6 अध्यापकों पर जांच के आदेश दिए हैं। इस पूरे मामले में जब कॉलेज प्रबंधन से बात की गई तो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर रहमान ने कहा कि जिन छात्रों ने यहां हंगामा किया है वो बाहर के छात्र हैं। कॉलेज के नहीं है। जिन अध्यापकों की शिकायत छात्र कर रहे हैं वो छात्र क्लास में नहीं पढ़ते हैं, लेकिन इस पूरे मामले में शिकायत हुई है। उन छात्रों की शिकायत के बाद 6 अध्यापकों को 5 दिन के लिए कॉलेज आने से मना किया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

एक किताब पर भी हुआ विवाद

इस लॉ कॉलेज में अकेला एक विवाद नहीं है बल्कि अब एक किताब ने लॉ कॉलेज प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एलएलएम के कोर्स की सामूहिक हिंसा एवं दाण्डिक न्याय पद्धति नाम की ये किताब कॉलेज की लाइब्रेरी में उपलब्ध है। जिसपर लेखक का नाम डॉ फरहत खान लिखा है। इस किताब में सीधे तौर पर हिंदू और हिंदू संगठनों की आतंकवादियों से तुलना की गई है।

हिंदू सांप्रदायिकता हिंसा का कारण

किताब का अध्याय 5 – सामुदायिक हिंसा में लिखा है- सांप्रदायिक हिंसा के प्रमुख कारणों में हिंदू सांप्रदायिकता एक प्रमुख कारण है। सांप्रदायिक हिंसा के कारण नामक चैप्टर में लिखा गया है कि राजनैतिक स्थिरता और राष्ट्रीय अखंडता का संकट उत्पन्न हो गया है, हिंदू संप्रदायवाद विध्वंस कारी विचारधारा के रूप में उभर रहा है। विश्व हिंदू परिषद जैसा संगठन हिंदू बहुमत का राज्य स्थापित करना चाहता है और दूसरे समुदाय को शक्तिहीन बनाकर गुलाम बनाना चाहता है। किसी भी बर्बरता के साथ हिंदू राज्य की स्थापना को उचित ठहराता है। हिंदुओं ने हर संप्रदाय से लड़ाई का मोर्चा खोल रखा है।

विज्ञापन

जांच की जाएगी

इस तरह की तमाम बातें इस किताब में लिखी गई हैं। किताब में लिखा गया है बिहार , उत्तर प्रदेश और दक्षिण में हिंदुओं द्वारा दलित और आदिवासियों का लाखों की संख्या में कत्लेआम किया जा चुका है। इस मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर इनामुर्रहमान ने ऐसी किताब की जानकारी न होने की बात कही है। हालांकि ये भी कहा है कि अगर ऐसा कुछ है जो इसकी जांच की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola