Anju Case: अपने प्यार को पाने के लिए सीमा पार करना अब एक ट्रेंड बनता जा रहा है। पाकिस्तान की सीमा हैदर जिस तरह भारत आई है। उसी तरह भारत की अंजू अपने प्यार के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख़्वा पहुंच गई है। जिसका मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से कनेक्शन निकला है। उसके पिता ने भी मामले में बड़ा खुलासा किया है।
पिता ने बताया सनकी लड़की
दरअसल, अंजू का बचपन मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में टेकनपुर स्थित बौना गांव में गुजरा है। अंजू 15 साल तक यही रही है। जबकि गांव में रहने वाले उसके पिता गयाप्रसाद ने मामले में बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि अंजू एक सनकी लड़की है, अंजू की शादी राजस्थान के भिवाड़ी के रहने वाले अरविन्द मीना से की थी। लेकिन वह पाकिस्तान पहुंच गई है। जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से अंजू के सबंध के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही है।
खास बात यह है कि अंजू के पिता गयाप्रसाद भी धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, वह क्रिश्चियन धर्म को अपना चुके है। जिसके बाद उनका नाम अब गया प्रसाद की जगह थॉमस हो गया है। वहीं अंजू का मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि पाकिस्तान के नसरुल्लाह और अंजू के बीच बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। 34 साल की अंजू पहले से शादीशुदा है और वह राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद के साथ रह रही थी। लेकिन अब वह पाकिस्तान पहुंच गई है।
इस घटना के बाद इंटेलिजेंस की टीमों का बौना गांव पहुंचना जब शुरू हुआ तो गया प्रसाद अपने घर पर ताला डालकर चले गए हैं। वही गांव के लोगों का कहना है, ये उनके लिए शर्म की बात है, गांव की बेटी प्यार के लिए अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान अपने आशिक के पास पहुंच गई।
वीजा पर पहुंची है पाकिस्तान
बता दें कि अंजू विजिट वीजा पर 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंची है। अंजू वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से भारत से कानूनी रूप से पाकिस्तान गई है। भिवाड़ी के सहयाक पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि अंजू के पास वैध पासपोर्ट है। 20 अगस्त को उसका वीजा खत्म हो रहा है। इसके बाद लौट आएगी।
अंजू के पिता गया प्रसाद का कहना है कि अंजू उत्तर प्रदेश के कैलोर में अपने अधिकांश समय अपने मामा के यहां रहती थी। उनके सम्पर्क में कम ही रही है। गया प्रसाद, अंजू के पाकिस्तान जाने को गलत ठहरा रहे हैं। वही उन्होंने अंजू को सनकी लड़की बताया है।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
MP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
4 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines