Anju In Pakistan: पाकिस्तान पहुंचने वाली अंजू थॉमस के मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है। क्योंकि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश भी हो सकती है। ऐसे में अंजू थॉमस मामले की जांच अब स्पेशल ब्रांच करेगी। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खुद इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
इसलिए जांच करेगी स्पेशल ब्रांच
नरोत्तम मिश्रा ने बताया ‘ पाकिस्तान में जिस तरह से अंजू की आवभगत हुई हैं, जिस तरह से लोग उसे गिफ्ट दे रहे हैं। उससे कई संदेहों को बल मिल रहा है। इसलिए इस पूरे मामले की जांच के आदेश स्पेशल ब्रांच को दिए गए हैं। क्योंकि पूरे मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश हो सकती है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय साजिश की नजर से ही इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।’ बताया जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।
ग्वालियर के पास रही है अंजू
बता दें कि अंजू थॉमस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में टेकनपुर के पास बौना गांव की रहने वाली है। अंजू के पिता थॉमस अभी भी इसी गांव में रहते हैं। जबकि उसकी ससुराल भिवाड़ी राजस्थान में है। बता दें कि अंजू 30 दिन के बीजा पर पाकिस्तान गई थी, उसे 20 अगस्त को वापस आना था। लेकिन वह अब तक भारत नहीं लौटी है। बताया जा रहा है कि अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह करके इस्लाम धर्म अपना लिया है।
बता दें कि अंजू के पिता ने अपनी बेटी को मैसेज भी किया था। जिसमें उसने अंजू से बात कराने की अपील की थी। लेकिन उसकी अंजू से बात नहीं हो पाई थी। अंजू के पिता भी उसके इस कदम से नाराज नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले की जांच के निर्देश स्पेशल ब्रांच को दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
7 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
7 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
8 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
13 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines