Indore Dollar Market theft incident: इंदौर शहर में लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। चोरों के मन में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण एमजी रोड थाना क्षेत्र में देखने को मिला,जहां थाने से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाया और लाखों से ज्यादा के मोबाइल चोरी कर ले गया।
दरअसल चोरी की यह वारदात एमजी रोड थाना क्षेत्र की है जहां पर डॉलर मार्केट स्थित मोबाइल की दुकान पर चोरों ने कल रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात चोर एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित डॉलर मार्केट के पीछे के गेट से घुसे गये। इस दौरान चोरों ने डॉलर मार्केट की 20 से ज्यादा दुकानों के ताले चेक किये। कमजोर ताला मिलने पर एक मोबाइल की दुकान को निशाना बना लिया।
दुकान के मालिक ने सीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए हैं। जिसमें साफ तौर पर चोर रात के 2.30 बजे करीब दुकान में प्रवेश करते दिख रहे है। दुकान से गायब हुए एंड्राइड मोबाइलों की कीमत लाखों से ज्यादा बताई जा रही है। जब चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को देखा, तो कैमरे के तार भी तोड़ दिए, ताकि उसमें वह कैद न हो सके फिलहाल एमजी रोड थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
3 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines