MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। वह पिछले 15 दिनों के अंदर दूसरी बार भोपाल पहुंचे। जहां शाह ने मध्य प्रदेश बीजेपी के आला नेतृत्व के साथ रात 12 बजे तक बैठक की है। जिसमें उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर स्थिति क्लीयर कर दी है।
मिलकर लड़ना होगा चुनाव
दरअसल, दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों तक गाहे बगाहे यह खबरें उठती रहती है कि बीजेपी एमपी में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन कर सकती है। लेकिन अमित शाह ने कल की बैठक में यह स्थिति क्लीयर कर दी है कि विधानसभा चुनाव सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। यानि सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद पर किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। अमित शाह ने बैठक में सभी नेताओं को निर्देश दिए हैं कि चुनाव सभी को मिलकर लड़ना होगा।
बीजेपी का लक्ष्य 51 प्रतिशत वोट
अमित शाह ने बीजेपी नेताओं को इस बार के चुनाव में 51 प्रतिशत वोट बैंक का लक्ष्य दिया है। यानि जिन सीटों पर पार्टी की पकड़ कमजोर हैं उन सीटों पर सबसे ज्यादा फोकस करने के निर्देश दिए हैं। ताकि यहां बीजेपी की स्थिति को सुधारा जा सके। अमित शाह ने वरिष्ठ नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फिलहाल चुनाव में तीन से चार महीने का वक्त हैं। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व के नेता इसे गंभीरता से लें और आगे की रणनीति पर काम करें।
बता दें कि अमित शाह की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा के साथ चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा के साथ संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
ये भी देखेंः MP आएगी भारत की निर्वाचन आयोग टीम…मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का बयान
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
14 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines