हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भोपाल के बाद अब इंदौर पहुंचेंगे अमित शाह, जानापाव जाएंगे, जानिए इसके सियासी मायने

विज्ञापन
Union Minister Amit Shah

Amit Shah In Indore: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पूरा फोकस इस वक्त मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर लगा हुआ है। इसलिए शाह तीन के अंदर दूसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। शाह इंदौर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जबकि वह भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव भी जाएंगे। जिसके चुनावी साल में सियासी मायने भी निकाले जे रहे हैं।

ब्राह्मण वर्ग पर बीजेपी की नजर

दरअसल, इंदौर के पास पहाड़ी पर स्थित जानापाव ब्राह्मणों का तीर्थ स्थल है। जहां अमित शाह दर्शन करने पहुंचेंगे। बीजेपी की चुनावी साल में ब्राह्मण वोटर्स पर नजर है। क्योंकि पिछले चुनाव में सीएम के एक बयान के बाद पार्टी को ब्राह्मणों की नाराजगी झेलना पड़ी थी। ऐसे में बीजेपी इस वर्ग को अभी से साधकर चलने की तैयारी में है।

50 सीटों पर निर्णायक

दरअसल, मध्य प्रदेश की 230 में से 50 सीटों पर ब्राह्मण वर्ग की सीधी पकड़ मानी जाती है। इन सीटों पर हार जीत का निर्णय यही वर्ग करता हैं। जबकि विंध्य और मालवा-निमाड़ में भी इस वर्ग की काफी पकड़ मानी जाती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस वर्ग की नाराजगी का नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ा था। यही वजह है कि 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले इस वर्ग को साधने के लिए बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है। यही वजह है कि चुनावी साल में बीजेपी इस वर्ग के लिए कई बड़े ऐलान भी कर चुकी है।

तीन दिन में दूसरा दौरा

अमित शाह इससे पहले 27 जुलाई को भोपाल पहुंचे थे। जहां उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की थी। अब शाह तीन दिन में दूसरी बार मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। शाह इंदौर में पिछली बैठक का फॉलोअप नेताओं से लेंगे। खास बात यह है कि उनका यह दौरा मालवा-निमाड़ में हैं, जो चुनाव में सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाता है।

विजयवर्गीय ने 160 सीटें जीतने की कही बात

अमित शाह के इंदौर दौरे को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाह के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी 160 से ज्यादा सीटें जीतेगी। यह मेरा सर्वे कहता है।

ये भी देखें: इंदौर में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे गृहमंत्री अमित शाह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें