MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नया प्रयोग करते हुए 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक और नया प्रयोग करने वाले हैं। शाह ने हाल ही में घोषित किए बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को भोपाल बुलाया है।
शाह प्रत्याशियों को दिलाएंगे ट्रेनिंग
बताया जा रहा है कि अमित शाह ने मध्यप्रदेश बीजेपी के लिए नई रणनीति बनाई है। इसके तहत प्रत्याशियों को खास ट्रेनिंग दी जाएगी। जहां सभी प्रत्याशियों को 21 अगस्त को भोपाल बुलाया है। भोपाल से ट्रेनिंग लेने के बाद इन प्रत्याशियों अपने क्षेत्र में लौटने से लेकर मतदान और चुनाव परिणाम आने तक का पूरा कैलेंडर बनाकर दिया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए ट्रेनर्स भी बुलाए हैं। खास बात यह है कि बीजेपी सभी हारी हुई सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन सीट को बीजेपी आकांक्षी विधानसभा मानती है। जिस पर अमित शाह का सबसे ज्यादा फोकस है।
मिलेंगे यह टिप्स
दरअसल, इस ट्रेनिंग में अमित शाह बीजेपी प्रत्याशियों को डेली रिपोर्टिंग, रिस्क मैनेजमेंट, फीडबैक सिस्टम, सोशल मीडिया हैंडलिंग, कार्यकर्ताओं से के साथ समनव्यय, मीडिया मैनेजमेंट की जरूरी जानकारी दी जाएगी। ताकि चुनाव में इन कामों का सबसे ज्यादा फायदा मिले। इसके अलावा कैसे भाषण देना है, कैसे जिला अध्यक्षों के साथ समनव्य बनाकर चलना है। इसके अलावा बूथ स्तर पर पार्टी को कैसे मजबूत रखना है इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
खास बात यह है कि बीजेपी के कुछ प्रत्याशी उम्रदराज हैं, जिन्हें सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल नहीं आता है। ऐसे में इन प्रत्याशियों के स्टॉफ को भी सोशल मीडिया में ट्रेंड करने के निर्देश दिए जाएंगे। ताकि कोई भी प्रत्याशी सोशल मीडिया पर पीछे नहीं रहे।
जमीन पर पकड़ बनाने की जिम्मेदारी
इस ट्रेनिंग का सबसे खास उद्देश्य यह है कि जमीन पर पकड़ मजबूत की जाए। इसके लिए बीजेपी प्रत्याशियों को जनता से सीधा समन्वय बनाने के बारे में बताया जाएगा। क्योंकि बीजेपी ने उन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है, जहां बीजेपी पिछले कुछ चुनावों से हार रही है। ऐसे में बीजेपी अब प्रत्याशियों का ऐलान करने के बाद आगे की तैयारियों में जुट गई है।
ये भी देखें: News24 MP-CG की टीम से बोली Amit Shah की टीम,’जो रिपोर्ट बताने वाली होगी,सार्वजनिक की जाएगी’
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
10 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines