Ambedkar Mahakumbh Gwalior: ग्वालियर में आज अंबेडकर महाकुंभ आयोजित किया गया है, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज से बड़ी मांग की है। जबकि उन्होंने इशारों इशारों में कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
अंबेडकर धाम स्थापित करने की मांग
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में बाबा साहब अंबेडकर धाम स्थापित करने की मांग की है। जिसके लिए उन्होंने सीएम शिवराज से ग्वालियर में अंबेडकर धाम स्थापित करने के लिए सरकारी जमीन की मांग की है, ताकि महू की तरह ग्वालियर में भी बाबा साहब का बड़ा स्मारक स्थपित हो।
बाबा साहब को सिर झुकाते हुए गर्व होता है
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘मराठा होने के नाते बाबा साहब के आगे सिर झुकाते हुए गर्व होंता है, शिवाजी के सेनापति महार समाज के होते थे, महदजी सिंधिया के लिए मैदान में लड़ने वाले सेनापति महार होते थे। गायकवाड़ ने अंबेडकर जी के साथ भाई की तरह काम किया था। इसलिए बाबा साहब अंबेडकर का धाम ग्वालियर में भी स्थापित होना चाहिए।’
भारत आज प्रगति की राह पर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘भारत आज आर्थिक प्रगति के रास्ते पर चल रहा है, PM मोदी के नेतृत्व में 2030 तक हम शिखर तक पहुंचेंगे। भारत की संस्क्रति दुनियाभर में फैल रही है। हमारे संत रविदास, वाल्मीकि, सन्त गाडगे जी की श्रेणी में बाबा साहब भी हैं। बाबा साहब भारत ही नहीं दुनियाभर में सम्मानीय है। बाबा साहब का जन्म MP में हुआ, हमे आजादी से जीने का अधिकार बाबा साहब ने दिया है, बाबा साहब ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। बाबा साहब ने अनुसूचित जाति की लड़ाई, संविधान दिया है। जिसके लिए हम उनके आभारी है।’
कांग्रेस पर साधा निशाना
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना भी साधा उन्होंने कहा कि ‘आज कई दल हैं जो चुनाव के समय दलितों को याद करते हैं, जिन लोगों ने पिछड़े वर्ग को कलंकित किया, लेकिन माफी नही मांगी। जवाहरलाल नेहरू बाबा साहब के खिलाफ प्रचार करने गए थे, इसका जवाब हमे कांग्रेस से लेना होगा। जब केंद्र में अटल जी की सरकार आई तब बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया।
जो लोग बाबा साहब के खिलाफ नफरत वाले बयान देते थे, उन्हें पद्म पुरस्कार दिए गए,2014 से पहले बाबा साहब को सम्मान नहीं मिला। मोदी सरकार आने के बाद संविधान दिवस मनाने की शुरुआत हुई, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की गई। बीजेपी ही बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines