मध्य प्रदेश में 20 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर 5 साल के बच्चे की मौत; बाहर से ऑक्सीजन सप्लाई भी नहीं आई काम

Alirajpur Borewell Accident : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में मंगलवार शाम को पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। उसे बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन बचाया नहीं सका।

121223MP01

अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में मंगलवार को पांच साल के एक बच्चे की खुले बोरवेल में गिर जाने से मौत हो गई। हालांकि इसे बचाने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशासन ने भरसक प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को निकाल तो जरूर लिया गया, लेकिन उसकी सांसों की डोर को टूटने से नहीं रोका जा सका। हालांकि इस जद्दोजहद में उसे बाहर से एक नली के जरिये ऑक्सीजन सपोर्ट भी पहुंचाई जा रही थी।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 5 KM दूर खंडाला की है घटना

घटना जिला मुख्यालय नगर से 5 किलोमीटर दूर खंडाला की है। पता चला है कि वास्कल फलिया इलाके का 5 वर्षीय अजय पुत्र दिनेश मंगलवार शाम को खेलते-खेलते अचानक यहां मौजूद खुले बोरवेल में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पर न सिर्फ स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया, बल्कि कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर भी पुलिस प्रशासन के भारी दल के साथ वहां पहुंच गए।

विज्ञापन

MP के नए CM मोहन यादव को है आत्मरक्षा में हथियार चलाने की महारत हासिल; देखें Video

जिंदगी बचाने के लिए किए गए ये प्रयास

लगभग 20 फीट गहरा बताए जा रहे इस बोरवेल से बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। सूत्रों के मुताबिक जेसीबी से खुदाई करके गहराई तक पहुंच बनाई गई, वहीं इनके साथ जिंदगी की आस को बरकरार रखने के लिए एक पाइप के जरिये आक्सीजन बच्चे तक पहुंचाई जा रही थी। प्रशासन ने उम्मीद जताई थी कि बच्चे को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। आखिर यह उम्मीद टूट गई और दिन ढलने के बाद रात के अंधेरे के साथ बच्चे के परिवार को भी मातम के अंधेरे ने घेर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ