ADR report, Criminal cases registered against 90 MLA: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने और उसके नतीजे घोषित होने के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने अपनी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह खुलासा हुआ कि राज्य के 230 में से 90 नवनिर्वाचित विधायकों (39 प्रतिशत) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 में विश्लेषण किए गए 230 में से 90 विजेता उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसी प्रकार, राज्य में 230 में से 34 विजेता उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, आपराधिक मामले वाले इन 90 विधायकों में से 51 भाजपा के, 38 कांग्रेस के और एक भारतीय आदिवासी पार्टी के हैं।
47 विधायकों के खिलाफ गंभीर मामले
दरअसल, 2018 विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार संख्या में थोड़ी गिरावट है। वहीं, 2018 के एमपी विधानसभा चुनावों के दौरान, 230 में से 94 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले बताए थे, जबकि 230 में से 47 विधायकों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे।
यह भी पढ़ें- बीजेपी के 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा, दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल, क्या है वजह?
रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 205 नवनिर्वाचित विधायक (89 प्रतिशत) ‘करोड़पति’ हैं। इन करोड़पति विधायकों में से 144 बीजेपी के और 61 कांग्रेस के हैं। वहीं, राज्य में करोड़पति विधायकों की संख्या पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बढ़ी है, क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान 187 विधायक करोड़पति थे।
अमीर विधायकों की सूची में भाजपा पहले स्थान पर
अमीर विधायकों की सूची में रतलाम शहर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक चेतन्य कश्यप पहले स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 296 करोड़ रुपये से अधिक है। इसी तरह, कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक 242 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर विधायक हैं, उनके बाद कांग्रेस विधायक कमल नाथ हैं, जिनकी कुल संपत्ति 134 करोड़ रुपये से अधिक है।
महिला विधायकों की संख्या बढ़ी
रिपोर्ट के अनुसार, 161 विजेता उम्मीदवार स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता वाले हैं। इसी तरह, 64 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5वीं पास और कक्षा 12वीं पास के बीच घोषित की है, जबकि तीन विजेता उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं और दो सिर्फ साक्षर हैं। वहीं, 230 विजयी उम्मीदवारों में से केवल 27 उम्मीदवार जिनमें लगभग 12 प्रतिशत महिलाएं हैं। हालांकि, राज्य में महिला विधायकों की संख्या पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान, 230 विधायकों में से 21 विधायक, लगभग 9 प्रतिशत, महिलाएं थीं।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines