MP News:आपने ‘शोले’ मूवी तो जरूर देखी होगी और नहीं भी देखी हो तो वीरू (धर्मेंद्र) के पानी टंकी पर चढ़कर एकतरफा प्यार के इजहार और हंगामे वाला सीन तो कहीं न कहीं देखा ही होगा। ऐसी ही एक खबर मध्य प्रदेश के रतलाम से आई जहां ।नामली में नगर के बीच स्थित गढ़ पर बने मोबाइल टावर पर एक 35 वर्षीय युवक एक तरफा मोहब्बत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया चढ़ गया। टावर पर चढकर युवक बहुत देर शोर-शराबा करता रहा, आसपास के लोगों के कहने पर भी वह टावर से नही उतरा और लगातार शोर करता रहा। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और परिजनो के करीब ढाई घंटे समझाने के बाद युवक उतरा।
12 साल से एकतरफा प्यार में युवक चढ़ा टावर पर
टावर पर चढ़ने वाला युवक नामली का ही रहने वाला रमेश है। रमेश का कहना कि वह 12 साल से एक लड़की से एकतरफा प्यार करता हूं। मै उस लड़की से शादी भी करना चाहता हूं। लड़की के घर वाले मुझे बेवजह परेशान कर रहे है। टावर पर चढ़ने के बाद वह जोर जोर से चिल्लाने लगा था ,कि मैं एक लड़की से 12 वर्षों से एक तरफा प्यार कर करता हूं। साथ ही पुलिस मुझे झूठे केस में फंसाकर जेल भेज रही है, पिछले साल भी मुझे पुलिस ने गुंडा अभियान में जेल में बंद कर दिया था। युवक का कहना है कि लड़की मुझसे शादी करें वरना मैं सुसाइड़ कर लूंगा।
पुलिस के बहुत समझाने के बाद युवक टावर से उतरा
सूचना पर पहुंचे नामली थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे मौके पर पहुंचे जहां उन्होने टावर पर चढ़े युवक से पुलिस वाहन पर लगे लाउड स्पीकर से बात की, लेकिन रमेश पर उनकी बात का कोई असर नहीं हुआ। थककर थाना प्रभारी ने युवक की मां और भाई से भी बात कराई। नामली पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे ने उसे आश्वस्त किया कि अपनी समस्या बताओ, उस पर बैठकर बात की जाएगी। तकरीबन ढाई घंटे समझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा। युवक नीचे उतरते ही पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस युवक को अपने साथ में थाने ले गई। इस पूरे घटनाक्रम में लोगों की भीड़ जमा रही। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
संबंधित खबरें
स्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
37 mins agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines