8 Child Killed in Wall Collapse: मध्य प्रदेश में सागर के शाहपुर में मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे 10 से 14 साल के हैं। ये बच्चे शाहपुर में हरदौल बाबा मंदिर के पास शेड लगाकर पार्थिव शिवलिंग बना रहे थे। तभी मकान की दीवार गिर गई और शेड के नीचे शिवलिंग बना रहे बच्चे इसकी चपेट में आ गए। फिलहाल घायल बच्चों में 1 एक को दमोह और बाकी बच्चों को सागर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में बारिश से स्कूल की दीवार गिरी, मलबे में दबीं 4 जिंदगियां
ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश को मिली नई ट्रेन, CM ने भोपाल-रीवा सुपरफास्ट को किया रवाना
सागर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि मलबे में दबने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटनास्थल से सारा मलबा हटा दिया गया है। वहीं प्रशासन ने सीएम के आदेश पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरदौल बाबा मंदिर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो रहा था। मंदिर परिसर में काफी लोग मौजूद थे। तभी ये हादसा हो गया। मंदिर की दीवार गिरने से बच्चे मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को दीवार के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। तब तक कई बच्चे दम तोड़ चुके थे।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
7 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines