Morena News: विपिन श्रीवास्तव। चंबल में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चल गई। मुरैना के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा-भिडोसा गांव में दो परिवारों के बीच लाठी डंडों से मारपीट और ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। खास बात यह है कि जिस गांव में फायरिंग हुई है वह गांव डकैत पान सिंह तोमर के पड़ोस का गांव है।
पान सिंह तोमर के पास का गांव
मुरैना जिले के जिस जिस लेपा गांव में फायरिंग हुई है उसी के पास ही भिड़ोसा गांव है। डकैत पान सिंह तोमर भिड़ोसा गांव के ही थे, जिस पर फिल्म भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीन को लेकर अपने ही परिजनों से हुआ था। जिसके बाद बदला लेने के लिए पान सिंह तोमर ने अपनी गैंग बनाई और वह डकैत बन गए थे। खास बात यह है कि आज जिस लेपा गांव में फायरिंग हुई है उन दोनों ही गांवों को जोड़कर लेपा-भिड़ोसा के नाम से ही जाना जाता है। एक तरह से यहां सालों पुरानी घटना फिर दोहराई गई है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1654394725275930625?s=20
10 साल पुराना मामला
लेपा गांव में हुआ यह मामला पुरानी रंजिश का है, इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी जमीनी लड़ाई है। साल 2013 यानि 10 साल पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी। जिसका बदला लेने आरोपी शुक्रवार को गांव पहुंचे थे। जहां आरोपियों ने फायरिंग करते हुए 6 लोगों को मौत की नींद सुला दिया।
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर एक परिवार के लोगों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आया और एक के बाद एक 5 लोगों पर फायरिंग करता है। गोली लगने से तीन लोग और 2 महिलाएं जमीन पर गिर जाते हैं।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
पुलिस के मुताबिक गजेंद्र सिंह मृतक पार्टी है और जो आरोपी पक्ष है वो वीर सिंह का है, जिसमें वीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की 2013 में जमीन विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी, जिसका मामला कोर्ट में चला, जिस पर दोनों परिवारों के बीच सहमति हो गई थी। जिसके बाद दोनों परिवारों के घर आमने सामने हैं। आपसी सहमति के बाद भी आज वीर सिंह के परिवार के 20-25 लोग आज सुबह गांव में आए और फायरिंग शुरू कर दी । इससे मौके पर जगेंद्र सिंह और उनके दो बच्चों की मौत हुई है और बाकी 3 महिलाएं परिवार की हैं, आरोपी में 4-5 लोगों के नाम सामने आ रहे हैं ।
वहीं मृतक परिवार के परिजनों का कहना है कि राजीनामा हो गया था, इसके बाद गांव में आए और हमारे परिवार के लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
13 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines