Dhirendra Krishna Shastri On Sanatan Dharma Controversy, खंडवा: पिछले कुछ दिनों से उपजा सनातन धर्म पर टिप्पणी का विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा। इसी बीच शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक और बड़ा बयान दिया है। मध्य प्रदेश के खंडवा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन धर्म पर सवाल उठाने वालों को रावण के खानदान का बताया है।
-
खंडवा जिले के हरसूद में दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हवाई पट्टी पर की मीडिया से बात
दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम प्रस्तवित है। शनिवार को श्रद्धालु वहां कथा श्रवण करेंगे, रविवार को बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में पहुंचकर लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री से अपनी परेशानियों का हल जानेंगे। इससे पहले आज जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विमान से खंडवा हवाई पट्टी पर पहुंचे तो यहां बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने को बेताब थे। इसी के चलते विमान से उतरने के बाद सड़क से गुजरते वक्त उन्होंने (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) अपना काफिला रोक दिया।
धीरेंद्रशास्त्री ने किन्हें बताया रावण के खानदान से
इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया के साथ भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र हो और सनातन की जागृति हो, इसलिए यहां आए हैं। उधर, पिछले कु़छ दिनों से सनातन धर्म को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में, धर्म पर टीका-टिप्पणी करने के संबंध में सवाल किया गया तो उसके जवाब में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन पर सवाल उठाने वालों को रावण के खानदान का बताया है। उन्होंने कहा, ‘ये सब रावण के खानदान के हैं बेचारे’।
यह भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर ठोका 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, जानें क्यों?
ये हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ नए विवाद
उधर, हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ दो नए विवाद और उठे हैं। बीते दिनों वृंदावन में एक कार्यक्रम के दौरान प्रकांड पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रावण को समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जाति का कहा था। इसके बाद 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोविंद नगर स्थित सारस्वत धर्मशाला में लंकेश भक्त मंडल की आपातकालीन बैठक हुई। इस बैठक में लंकेश भक्त मंडल ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही है।
इससे पहले 2 सितंबर को राजस्थान के सीकर में एक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बसोड़ वंशकार समाज के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर भी नाराजगी का माहौल है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे लोगों का नेतृत्व कर रहे एसएल वंशकार ने बताया कि समाज ने न सिर्फ जुलूस निकाला है, बल्कि राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी दिया। इन लोगों ने मांग की है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाए।
संबंधित खबरें
मध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
25 mins agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
18 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
23 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines