भोपाल: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश में पोस्टर का खेल शुरू हो गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM) और कॉन्ग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के चेहरे को जवान फिल्म के पोस्टर में एडिट कर दिया गया है। चौक-चौराहों पर लगे ‘Haiwan’ के पोस्टर्स को लेकर लोग तरह-तरह की बातें भी करने लगे हैं। कोई जवान का जुड़वां भाई बता रहा है तो कोई कुछ और। इतना ही नहीं, पोस्टर में एक QR कोड भी दिया गया है, जिसे स्कैन करने पर कथित रूप से कमलनाथ के करप्शन की फाइल भी खुलती है।
कहां-कहां लगे हैं विवादित पोस्टर?
दरअसल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, पीर गेट, डीबी मॉल के सामने, एमपी नगर, प्रगति पेट्रोल पंप, बिट्टन मार्केट, नादरा बस स्टैंड और कॉन्ग्रेस कार्यालय के पास स्थित बस स्टॉप पर पोस्टर चिपकाए गए हैं। जवान फिल्म के पोस्टर को एडिट करके इसमें शाहरुख खान की जगह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की फोटो लगाई गई है और नीचे फिल्म के नाम ‘Jawan’ की जगह करप्शन का ‘Haiwan’ लिखा गया है। इसके अलावा ऊपर दाईं तरफ के कोने में एक QR कोड भी लगाया गया है, जिसे स्कैन करने के बाद कमलनाथ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों संबंधी फाइल खुलती हैं। कॉन्ग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने थाने पहुंचकर इस पोस्टर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साजिश बताया है। इस संबंध में भोपाल के हबीबगंज थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान को BJP ने कहा-थैंक्यू, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस पर फिट है Jawan का ये डायलॉग
पुलिस को दी शिकायत में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा और अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार होती दिख रही है और इसी बौखलाहट का नतीजा है कि कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को बदनाम करने की ओच्छी साजिश पर भाजपाई उतर आए हैं। सिर्फ कमलनाथ ही नहीं, बल्कि दिग्विजय सिंह समेत अनेक कांग्रेस नेताओं के फोटो से भी छेड़छाड़ करके असामाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक पोस्टर तैयार किए हैं।इन पोस्टर्स पर ‘प्रिंटर’ का नाम भी नहीं लिखा गया है। इसकी गहराई से जांच करके पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।
पहली बार नहीं हुआ है ऐसा
प्रदेश की राजनीति में आए भूचाल के बीच उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी महानगर की सड़कों पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और भाजपा से सीएम शिवराज सिंह चौहान के फोटो वाले इस तरह के पोस्टर दिखाई दे चुके हैं। हालिया विवादित पोस्टर के बार में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मिथुन अहिरवार का कहना है कि भाजपाइयों की तरफ से कमलनाथ की छवि को खराब करने की साजिश की जा रही है। जनता की अदालत ऐसे लोगों को जवाब जरूर देगी।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
15 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
18 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines