250 metre long tunnel at Mahakal Temple: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल विस्तारीकरण प्रोजेक्ट का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हो जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को लोाकपर्ण करेंगे। इसके तहत 755 करोड़ रुपए की लागत से काम किया जाना है। इस प्रोजेक्ट में हाईटेक अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, पार्किंग और टनल समेत कई कार्य शामिल हैं। आपको बता दें कि महाकाल मंदिर में 250 मीटर लंबी भूमिगत सुंरग का निर्माण कार्य भी जोरो-शोरो से किया जा रहा है। इस टनल का काम पूरा होने के बाद लगभग एक दिन में आठ से दस लाख भक्त आराम से महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि, अभी 80 हजार तीर्थयात्री ही मंदिर में जा पाते हैं और त्योहारों पर ये संख्या दो लाख तक हो जाती है।
टनल में होगी भक्तों की 30 लाइनें
जिला मजिस्ट्रेट और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुमार पुरूषोत्तम ने कहा कि सुरंग मंदिर के गर्भगृह के पीछे खुलेगी। उन्होंने कहा कि एक बार सुरंग चालू होने के बाद इसके जरिए आराम से रोजाना आठ से दस लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। वहीं, सुरंग में एक साथ भक्तों की लगभग 30 लाइनें होंगी।
25 करोड़ रुपये की लागत से बन रही महाकाल मंदिर में रसोई
बता दें कि भगवान शिव के सबसे पवित्र स्थल महाकाल मंदिर में भक्तों की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जिससे मंदिर के अधिकारियों को बेहतर भीड़ प्रबंधन सिस्टम की तलाश करनी पड़ी है। इस सुरंग का निर्माण महाकाल महालोक’ प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है। इसके अलावा महाकाल मंदिर में रसोई और अन्य सुविधाओं को उन्नत किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन अधिकारी संदीप सोनी ने कहा कि इस रसोई को 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। अनुमान है कि इसके जरिए लगभग एक दिन में एक लाख भक्तों को खाने परोसा जाएगा।
40,000 वर्ग फुट में फैली है मंदिर की रसोई
मंदिर में एक विशाल डाइनिंग एरिया के अलावा इसमें एक अलग वॉश एरिया, वेटिंग हॉल और वीआईपी डाइनिंग हॉल के अलावा एक हाई-टेक फायर अलार्म सिस्टम की सुविधा होगी। साथ ही इसमें सीसीटीवी कैमरे और तीन लिफ्ट भी हैं। 40,000 वर्ग फुट में फैली मंदिर की रसोई में एक अलग आरओ प्लांट लगाया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
8 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
8 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines