हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीएम शिवराज का प्रियंका गांधी पर पलटवार, कहा-हम तो बेटियों की शादी कराते हैं लेकिन आपकी सरकार ने तो...

विज्ञापन
cm shivraj

MP Politics: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। सीएम शिवराज ने भी प्रियंका गांधी के दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2003 से पहले का दौर याद करना चाहिए। लेकिन आज मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

2003 से पहले न पानी था न बिजली

सीएम शिवराज ने अपनी और दिग्विजय सिंह सरकार की तुलना की। उन्होंने कहा कि याद कीजिए वो दिन जब 2003 तक श्रीमान बंटाधार जी की सरकार हुआ करती थी, तब प्रदेश में ना पानी, ना बिजली, ना सड़कें थी। और सवा साल वो भी याद कीजिए जब किए गए वादे निभाए नहीं गए। कर्जमाफी हो, बेरोजगारी भत्ता हो, किसानों को समर्थन मूल्य को ऊपर बोनस देना हो एक भी वादा कांग्रेस ने पूरा नहीं किया था। मैडम प्रियंका जी बेटियों की हम शादी करते थे, बेटियों की शादी तो हो गई लेकिन उनका पैसा नहीं दिया गया था।

प्रियंका गांधी को जवाब तो देना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को 1000 हर महीने देते थे, लेकिन कमलनाथ जी ने वह भी बंद कर दिए थे। बेटा – बेटियां अगर अच्छे नंबर लाते थे तो उन्हें हम लैपटॉप देते थे हमारी योजना बंद कर दी, संबल योजना बंद कर दी, तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी और और प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान जो गरीबों के सर पर छत देने का काम करते हैं, कांग्रेस की सरकार ने सवा साल में वह भी वापस लौटा दिए थे और जल जीवन मिशन पर तो काम ही शुरू नहीं किया। जब प्रियंका जी आई है तो इन बातों का उनको जवाब देना पड़ेगा।

विज्ञापन

बीजेपी ने रचा विकास का इतिहास

इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के काम भी गिनाए। सीएम शिवराज ने कहा कि बीजेपी ने विकास का नया इतिहास रचा है। अटल एक्सप्रेसवे, विंध्य एक्सप्रेसवे, नर्मदा एक्सप्रेस वे पर काम शुरू होगा। अंग्रेज, नवाब और कांग्रेस शासनकाल के कुल सड़क निर्माण से भी मध्य प्रदेश आगे निकल चुका है। आज मध्य प्रदेश में 47 साल लाख हेक्टेयर सिंचाई की क्षमता हो चुकी है। 4000 करोड़ से ज्यादा की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण मैं करने जा रहा हूं, हजारों करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास हो रहा है। 28000 मेगावाट बिजली बनाई है।

आज ग्रामीण विकास व शहरी विकास हो रहा है। सीएम राइस स्कूल बन रहे हैं। पहले मेडिकल कॉलेज 5 हुआ करते थे अब 25 बन रहे हैं स्वीकृत हुए हैं। मेट्रो, अस्पताल, नोबल स्किल पार्क मॉडल, आईटीआई चारों तरफ विकास के काम पूरी गति से चल रहे हैं। आज मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनाव में भले ही चार महीने का वक्त बचा हुआ है। लेकिन प्रदेश में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर तेज हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता अब लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola