MP Weather Update: प्रदेश में आज कहर बरपाएगा मानसून, इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भीषण बारिश

महाराष्ट्र मौसम अलर्ट

महाराष्ट्र मौसम अलर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है जिसके चलते राज्य में भीषण बरसात का दौर वापस आ गया है। इस बारिश के चलते हर जगह हाहाकार मचा हुआ है। नदी नाले उफान पर हैं वहीं लोगों को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से आज भी लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक ने चंबल संभाग के जिलों, दतिया, ग्वालियर, गुना, आगर, शाजापुर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भीषण बरसात की चेतावनी जारी की है। वहीं इसके अलावा रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी दी है। विभाग ने तापमान में गिरावट के भी आसार जताए हैं।

खराब मौसम की वजह से नहीं पहुंच पाएं सीएम, फोन पर की जनसभा

बरसात के चलते सरकारी और राजनैतिक कार्यक्रमों में भी बाधा हो रही है। इसी के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज केंदाटोला में जनसभा का कार्यक्रम था लेकिन खराब मौसम के चलते वे वहां पहुंच नहीं पाएं और हेलीपैड से मोबाइल फोन के जरिये ही सभा को संबोधित किया। सीएम ने लोगों ने माफी भी मांगी। सीएम ने ये भी कहा कि वे अगले शिविर में जरुर पहुचेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ