धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में महू-नीमच फोरलेन पर स्थित चंबल नदी पर नहाने गए दो बच्चे पानी में डूब गए हैं, जिसमें से एक बच्चे का शव घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर मिला है। वहीं दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। कई घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद दूसरे बच्चे के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिलने पर नदी के पूरे क्षेत्र में तलाशी के लिए स्थानिय पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी है। अब टीम द्वारा सर्चिंग शुरु की गई है। इधर एक शव नदी से बाहर आने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं, पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाया है। तथा शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है, कि इन बच्चों के साथ तीन बच्चे और थे, जो अब सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस उन बच्चों सहित परिवार के बारे में भी जानकारी जुटा रही है ताकि हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ पाए। जानकारी के अनुसार ग्राम उपडी के कुछ बच्चें चंबल नदी पर नहाने के लिए गए थे। हालांकि, बच्चों ने अपने-अपने घरों पर झुठ बोला था। इधर शनिवार दोपहर से गायब हुए बच्चे देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग घाटाबिल्लौद चौकी पर पहुंचे।
तीन घंटे से लापता थे बच्चे
इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र पिता कैलाश की रिपोर्ट पर अपहरण की धारा में प्रकरण दर्ज किया। रिपोर्ट में जितेंद्र ने बताया कि उसका बेटा चेतन उम्र 13 साल घर से बाजार जाने का बोलकर निकला था। तीन घंटे तक नहीं लौटने पर चेतन के दोस्त अजय पिता अनिल के घर जाकर पूछताछ की तो वह भी अपने घर पर नहीं था। ऐसे में क्षेत्र से कुछ दो बच्चे गायब हुए थे। इन बच्चों के अन्य दोस्तों से जब परिजन ने पूछताछ की तो कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था।
नदी किनारे मिले कपड़े, तलाश जारी
इधर शनिवार रात के समय परिजनों सहित पुलिस ने पूरे क्षेत्र में बच्चों की तलाश शुरु की। इस दौरान घाटाबिल्लौद पुलिस को सूचना मिली कि चेतन के कपड़े व चप्पल चंबल नदी के किनारे मिले हैं। ऐसे में पुलिस परिजनों को लेकर मौके पर पहुंची, जहां पर परिजनों ने टीशर्ट के माध्यम से पहचान की। इसके बाद स्थानिय स्तर पर मछुआरों सहित गोताखोरों के माध्यम से रात 11 बजे तलाश शुरु की।
हालांकि, काफी मशक्कत के बाद अजय का शव पानी से अचानक फूलने के कारण बाहर आ गया। इधर रविवार सुबह एक बार पुन: चेतन के लिए तलाश शुरु की गई, किंतु कोई जानकारी सामने नहीं आने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर 9-30 बजे पहुंच गई है। इनके माध्यम से ही अब दूसरे बच्चे की तलाश की जा रही है। चौकी प्रभारी उनि प्रतीक शर्मा के अनुसार कल परिजनों ने बच्चों के घर नहीं लौटने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई। चंबल नदी में एक बच्चे का शव मिला है, दूसरे की अभी तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
देवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
15 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
19 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
57 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
58 mins agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 hr agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines