सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले से बड़ा ही अनोखा लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां जिले के बीना के खिमलासा थाना अंतर्गत मुहासा गांव में शादी के एक दिन पहले युवती भोजन में नशीला पदार्थ डाल सोना और पैसा लेकर भाग जाती है। दरअसल, आपने लुटेरी दुल्हन के किस्से तो कई सुने होंगे लेकिन शादी के एक दिन पहले ही चोरी की वारदात पहली बार सुनी होगी।
रात में चावल खाकर परिवार अस्पताल में भर्ती
जानकारी अनुसार खिमलासा थाना अंतर्गत मुहासा ग्राम के रम्मा सेन बेटे की शादी के लिए इनायतपुर निवासी राजू पटेल की उड़ीसा निवासी एक युवती से उसके परिवार को पैसे देकर शादी करवाने की बात तय हुई थी। वहीं बीना से लड़की को लेकर वह अपने गांव पहुंच गये और दूसरे दिन शादी होनी थी। लेकिन एक दिन पहले रात में ही लड़की ने चावल बनाया और उसमें नशीला पदार्थ डाल दिया जिससे सभी बेहोश हो गये।
परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती
इसके बाद युवती घर में रखे पैसे व कुछ जेवरात लेकर भाग गई। परिवार के चार सदस्य रम्मा सेन पिता दयाराम सेन 50 वर्ष, मीरा सेन 48 वर्ष, विक्की 13 वर्ष और मोनिका 17 वर्ष शासकीय अस्पताल में भर्ती हैं। खिमलासा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि परिवार के सदस्य अभी बेहोशी की हालत में हैं। स्वस्थ होने के बाद बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
6 mins ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
4 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines