MP: सीएम शिवराज के राजगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मेडिकल कॉलेज का करेंगे भूमि पूजन

CM Shivraj

राजगढ़: मध्यप्रदेश में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ दौरे पर रहेंगे। वह जिले के भेसवा में बिजासन माता मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। वहीं खुजनेर में शहीद मनीष विश्वकर्मा की मूर्ति का अनावरण करेंगे जिसके बाद राजगढ़ पहुंच कर मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे।

शहीद मनीष विश्वकर्मा की मूर्ती का अनावरण करेंगे सीएम शिवराज

22 अगस्त 2020 उरी सेक्टर में आतंकवादियों से लड़ते हुए खुजनेर के शहीद मनीष विश्वकर्मा शहीद हो गए थे। शहीद मनीष विश्वकर्मा के गांव खुजनेर में उन्हीं की मूर्ति बनवाई गई जिसका अनावरण सीएम शिवराज करेंगे।

CM Shivraj Singh

सीएम शिवराज माता के मंदिर की रखेंगे आधारशिला

बता दें कि मालवा क्षेत्र का बड़ा शक्तिपीठ माने जाने वाला भेसवा मां बिजासन मंदिर 68 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है जिसकी आधारशिला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 सितंबर को रखेंगे।

पीएम आवास हितग्राहियों को कराएंगे गृह प्रवेश

इसके अलावा राजगढ़ जिले को मिली मेडिकल कॉलेज की बड़ी सौगात का भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसके बाद सीएम मध्य प्रदेश के 52 जिलों से ऑनलाइन जुड़ेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे, जिसको लेकर राजगढ़ प्रशासन तमाम तैयारियों में जुटा हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ