हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Madhya Pradesh: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत PM मोदी आज हितग्राहियों के साथ करेंगे संवाद

विज्ञापन
PM Modi

अमृतांशी जोशी, भोपाल: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजली हितग्राहियों से वर्चुअल मीटिंग करने जा रहे हैं। यह संवाद जिले के ग्राम सेल्दा के लोगों से किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मिली जानकारी के मुताबिक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-ऊर्जा@2047 कार्यक्रम 25 जुलाई से पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी कड़ी पीएम मोदी का संबोधन होगा।

मिली सूचना के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअली रूप से शामिल होंगे। ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया कि उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बिजली के महत्व, संरक्षण और ऊर्जा साक्षरता के बारे में नुक्कड़ नाटक आदि से बिजली उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रमों में आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ऊर्जा के महत्व और उपलब्धियों से भी अवगत कराया जा रहा है।

जानिए प्रदेश में बिजली क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां

  • अटल गृह ज्योति योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घण्टे बिजली।
  • वर्तमान में बिजली की कुल अनुबंधित क्षमता 22 हजार 672 मेगावाट।
  • वर्तमान अति उच्च दाब लाइनें 41 हजार 431 कि.मी.।
  • सौभाग्य योजना में प्रदेश में 19 लाख घरों को बिजली कनेक्शन।
  • विगत 10 वर्षों में विभिन्न योजनाओं में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बिजली से संबंधित कार्य कराए गए।
  • गैर पारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतों की अनुबंधित क्षमता 6 हजार 38 मेगावाट।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें