ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके से स्थानीय क्राइम ब्रांच और सागर पुलिस की टीम ने अपह्रत किशोरी को मुक्त कराया है। आरोपी किशोरी को अगवा कर सागर से ले आया था। वह उसे किराए के कमरे में बंधक बनाकर रखा हुआ था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर सागर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।
दरअसल, सागर जिले से बीती 13 अगस्त को एक किशोरी लापता हुई थी। इसको लेकर जैसीनगर थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। इस बीच सागर पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरी ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में नदीपार टाल के आसपास मौजूद है।
लिहाजा, सागर पुलिस की टीम ग्वालियर आई जहां एसएसपी अमित सांघी ने क्राइम ब्रांच टीम को टास्क दिया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच और सागर पुलिस की टीम सूचना वाले स्थान पर पहुंची और वहां आरोपी के घर पर दबिश देते हुए वहां से किशोरी को बरामद किया और आरोपी को पकड़ लिया गया। इस मामले की एफ आई आर सागर जिले में दर्ज हुई थी ऐसे में सागर पुलिस किशोरी को अपने साथ ले गई।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
7 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoPM मोदी का गुजरात दौरा, शाम को होगी नक्सल मुक्त भारत एकता परेड
1 hr agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
4 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
15 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines