इंदौर: मध्यप्रदेश की इंदौर पुलिस ने जोन 4 में 270 स्टेट बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुंडा अभियान के तहत पुलिस ने जब छापे मार कार्रवाई की तो गुंडे बकरियों के पीछे छुपते नजर आए। पुलिस ने बकरियों के पीछे से लिस्टेड बदमाशों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की है।

दरअसल, इंदौर में लगातार बढ़ रही चोरी, मारपीट और हत्या की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने जोन 4 में गुंडा अभियान चलाकर 270 लिस्टेड गुंडों को गिरफ्तार कर उन पर विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की है। एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के मुताबिक जोन 4 के अंतर्गत गुंडा अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

4 घंटे कार्रवाई में 270 अपराधियों के खिलाफ मामले दर्ज

इसमें 9 थानों का बल थाना प्रभारी , एसीपी , एडिशनल डीसीपी , मौजूद रहे।  4 घंटे कार्यवाही की गई  जिसमें 270 अपराधियों पर अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई की गई है। इस अभियान में 24 स्थाई वारंटीओं को पकड़कर स्थाई वारंटी तालीम करवाए हैं। 28 गिरफ्तारी वारंट गिरफ्तार हुए हैं। 67 जमानती वारंट को पकड़ा गया है।

इसके अलावा 67 लिस्टेड गुंडों पर कार्रवाई की गई है। निगरानीसुधा 45 बदमाशों को पकड़ा गया है। आबकारी एक्ट के अंतर्गत 8 कार्रवाई की गई है। 6 एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। 8 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है । जुआ एक्ट में तीन कार्रवाई हुई हैं।

विज्ञापन

बकरियों के पीछे छुप रहे थे बदमाश

वहीं विभिन्न कार्रवाई गुंडों पर की गई है। 270 गुंडों को इसमें गिरफ्तार किया है। इसमें जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बकरियों के बीच में गुंडे छुपे हुए मिले हैं। उन गुंडों को भी गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गुंडों पर नकेल कसने के लिए गुंडा अभियान की कार्रवाई इंदौर में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ