इंदौर: कहते हैं शक का कोई इलाज नहीं होता और किसी के अंदर इसका बीच पनप जाए तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं उसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं। घटना मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से है, जहां चरित्र संदेह में एक पति इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी पत्नी के गुप्तांग पर गर्म चाकू से वार कर दिया जिसके चलते महिला के गंभीर घाव हो गए हैं।
अभी पढ़ें – Rajasthan Congress Crisis: विधायकों के इस्तीफे पर बोले अशोक गहलोत, ‘मेरे हाथ में कुछ नहीं’
हालांकि, इसके बाद पीड़िता ने क्षिप्रा थाने में पुलिस से हैवान पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
आरोपी को है शराब पीने की लत
दरअसल, पूरा मामला इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र का है। यहां मिस्त्री का काम करने वाले पति के खिलाफ पत्नी ने अप्राकृतिक संबंध बनाने और प्राइवेट पार्ट में गर्म चाकू से चोट पहुंचाने की शिकायत पुलिस से की है। महिला के मुताबिक आरोपी पति शराब पीने का आदी है और अक्सर चरित्र शंका करता है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
अभी पढ़ें – गुलाम नबी आजाद आज कर सकते हैं अपनी पार्टी के नाम की घोषणा
विवाद बढ़ने पर पति ने पहुंचाई गंभीर चोट
महिला शाजापुर की रहने वाली है। उसकी शादी 16 साल पहले मिस्त्री का काम करने वाले युवक से हुई थी। आरोपी पति ने रात में शराब पी और पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने चरित्र शंका में पत्नी के गुप्तांग में गर्म चाकू से गंभीर चोट पहुंचाई जिसके कारण महिला का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
18 mins agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
47 mins agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
50 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines