हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MP: राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे हरदा का दौरा, इन कार्यक्रम में होंगे शामिल

विज्ञापन
Mangubhai Patel

हरदा: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल पहली बार दो दिवसीय 15 व 16 सितंबर को हरदा दौरे पर आ रहे हैं, जिसकी व्यवस्थाओं के संबंध मे राजभवन भोपाल से कलेक्टर के नाम एक पत्र आया है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल 15 सितंबर को हरदा दौरे पर पहली बार आ रहे हैं।

यहां करेंगे शिरकत

बता दें कि महामहिम राज्यपाल स्थानीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया कैप व स्वास्थ्य शिविर मे शिरकत करेंगे। साथ हि आंगनवाड़ी केन्द्रों का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद जनजातीय छात्रावास का भ्रमण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना का अवलोकन किया जाएगा।

इसके बाद एतिहासिक महत्व के स्थल का भ्रमण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र मे किसी भी व्यक्ति के आवास पर दोपहर भोजन करेंगे। इसके बाद स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे।

इसके लिए राजभवन भोपाल से कलेक्टर को एक पत्र आया है, जिसमें राज्यपाल की व्यवस्था करने के संबंध मे दिशा निर्देश दिये गये हैं। इसमें राज्यपाल के आने के लिए हेलीपैड स्थल का नाम कार्यक्रम स्थल से दूरी आदि जानकारी 8 सितंबर तक मांगी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें