भोपाल: मध्यप्रदेश में रविवार से नशा मुक्ति अभियान शुरू होगा। राज्य स्तरीय समारोह से अभियान का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में राज्य स्तरीय समारोह होगा। अभियान बच्चे, युवा और महिलाओं पर केन्द्रित होगा। अभियान का समापन 30 नवम्बर को होगा।
प्रदेश, जिला, अनुभाग, ग्राम और नगरीय निकाय स्तर पर नशामुक्ति अभियान सभाओं के आयोजन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ आरंभ होगा। नशे के आदी रहे और अब नशामुक्त हो चुके लोग अन्य लोगों को प्रोत्साहन करेंगे। नशामुक्ति अभियान के लिये कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
अभी पढ़ें – ‘10 बजे के बाद कानून का उल्लंघन नहीं करूंगा, माफी मांगता हूं, फिर आऊंगा’, राजस्थान में बोले PM मोदी
इसी कड़ी में एमपी में शराबबंदी के लिए पूर्व सीएम उमा भारती आज भोपाल में पथ संचालन करेंगी। कर्फ़्यू वाली माता और काली मंदिर में आरती के बाद नीलम पार्क तक पथ संचालन करेंगी। शराब बंदी और नशा के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन रखा जाएगा। पथ संचालन के बाद सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगी।
Watch: आज से नशामुक्ति अभियान का आगाज
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
20 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
28 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
46 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 685 के पार
1 hr ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
8 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
8 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
9 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines