'10 बजे के बाद कानून का उल्लंघन नहीं करूंगा, माफी मांगता हूं, फिर आऊंगा', राजस्थान में बोले PM मोदी
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को राजस्थान के सिरोही के अबू रोड इलाके में एक रैली थी। गुजरात में व्यस्त कार्यक्रम के चलते पीएम मोदी रात करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लेकिन उन्होंने जनता को संबोधित नहीं किया। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर की मनाही है, इसलिए मैं कानून का उल्लंघन नहीं करूंगा, देर से आने के लिए जनता से माफी मांगता हूं, फिर सिरोही आऊंगा।
राजस्थान में बोले PM मोदी: "10 बजे के बाद कानून का उल्लंघन नहीं करूंगा, माफी मांगता हूं, फिर आऊंगा"#Rajasthan #NarendraModi pic.twitter.com/CykFnnkUfe
— News24 (@news24tvchannel) September 30, 2022
पीएम मोदी ने बिना माइक और लाउडस्पीकर के बोलते हुए कहा, “मुझे पहुंचने में देर हो गई। रात के 10 बजे हैं। मेरी अंतरात्मा कहती है कि मुझे नियमों का पालन करना चाहिए। इसलिए, मैं आपके सामने माफी मांगता हूं।” उन्होंने कहा कि मैं आपसे (जनता) वादा करना चाहता हूं कि मैं यहां फिर आऊंगा और जो प्यार और स्नेह आपने मुझे दिया है, उसे ब्याज के साथ चुकाऊंगा। इसके बाद पीएम मोदी ने भारत माता की जय का नारा लगाया, जिसे लोगों ने दोहराया।
इससे पहले पीएम मोदी का स्वागत प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया और राजेंद्र राठौर ने किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, पाली, उदयपुर और आसपास के 40 विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल किया गया था।
बताया जा रहा है कि दक्षिणी राजस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए रैली का आयोजन किया गया था। कांग्रेस शासित राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी अगले साल के अंत में होने हैं। गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबू रोड पहुंचे थे। शहर में एक रैली को संबोधित करने के बाद उन्होंने मंदिर का दौरा किया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: