MP News: मां ही निकली जुड़वा बच्चों की कातिल, झाडियों में मिले थे मासूमों के शव
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जुड़वा बच्चों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मां ने ही गला घोंटकर अपने जुड़वां बच्चों की हत्या की है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद बच्चों का शव झाड़ियों में फेंक दिया था।पुलिस ने जुर्म कबूल करने पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
कहते हैं मां की ममता का कोई मोल नहीं होता। एक मां धरती पर अपनी संतान के लिए ईश्वर का अवतार मानी जाती है। लेकिन भोपाल में कलयुगी मां ही संतान की कातिल निकली है। पुलिस के अनुसार अपनी गरीबी और ससुराल पक्ष के तानों से तंग आकर महिला ने कदम को उठाया।
अभी पढ़ें – दिल्ली सरकार का ऐलान, 28 कोरोना योद्धाओं के परिवार को मिलेगी एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि
वहीं इस घटना के बाद से इलाके के सभी लोग हैरत में हैं तो वहीं आज इस वारदात ने मां की ममता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कथित तौर पर एक्सीडेंट की वजह से 6 महीने से आरोपिता का पति बेरोजगार था। पुलिस का कहना है कि सास, ससुर और पति बच्चों के पैदा करने को लेकर महिला से मारपीट भी करते थे।
महिला ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसके ससुराल वाले उससे कहते थे कि हमारी रोजी रोटी के लाले पड़े हैं, बच्चों को कैसे पालेंगे। घटना से 1 दिन पहले भी महिला के साथ ससुराल पक्ष ने झगड़ा किया था। वहीं उनके परिवार का खर्चा महिला का जेठ उठा रहा था।
बता दें कि राजधानी भोपाल में शनिवार से बच्चे लापता थे। छानबीन के दौरान सबसे पहले हबीबगंज थाना क्षेत्र में दोनों जुड़वा बच्चों के कपड़े बरामद हुए थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के साथ दोनों मासूमों को देखा गया और फिर मंगलवार को शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र से दोनों बच्चों के शव बरामद हुए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: