नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद सुप्रोमी लालू यादव का हेल्थ अपडेट लिया है। पीएम में बिहार के डेप्टी सीएम और लालू के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से फोन पर बात की। लालू सिंगापुर में हैं उनका कल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी यादव को फोन कर लालू यादव की सेहत का हाल जाना था। 74 साल के पिता को किडनी डोनेट करने के बाद 40 साल की रोहिणी आचार्य की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि ये रोहिणी के लिए जोखिम भरा निर्णय था। उधर, रोहिणी के हौसले की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी तारीफ की है।
Delhi MCD Election: सिसोदिया-अमानतुल्लाह के वार्ड में AAP को झटका, जानें इन सीटों पर कौन जीता
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी रोहिणी की तारीफ की। दुबे ने ट्वीट किया, “मेरी कोई बेटी नहीं है। आज रोहिणी आचार्य को देखकर मैं भगवान से लड़ना चाहता हूं कि मुझे बेटी का आशीर्वाद नहीं मिला।”
सिंगापुर में लालू के साथ है परिवार
लालू यादव सिंगापुर में हैं, जहां उनका उपचार हो रहा था। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की। उनका सिंगापुर के माउंट एलिजाबेल अस्पताल में सफल ऑपरेशन हो गया है। कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे राजद अध्यक्ष को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी गई थी। सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को एक नया जीवन देने के लिए कदम बढ़ाया।
बेटी रोहिणी आचार्य किया किडनी डोनेट
अपने बीमार पिता को किडनी दान करने के फैसले के सार्वजनिक होने के बाद आचार्य ने ट्विटर पर भावनात्मक पोस्ट लिखा था। एक पोस्ट में, उसने कहा “यह मांस का एक छोटा सा टुकड़ा है जो मैं अपने पिता को देना चाहती हूं। मैं उसके लिए कुछ भी कर सकती हूं। कृपया प्रार्थना करें कि चीजें अच्छी हों और पापा आप सभी को आवाज देने के लिए फिर से फिट हों।”
बता दें कि रोहिणी आचार्य लालू यादव और राबड़ी देवी के नौ बच्चों में से एक हैं। वह लालू की छोटी बेटी और पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने साल 2002 में अमेरिका बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से शादी की थी। वह सिंगापुर में रहती हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
5 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
7 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
9 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
10 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
10 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
11 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
12 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines